अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार और एस डी एम के खिलाफ की नारेबाजी

अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार और एस डी एम के खिलाफ की नारेबाजी

गाज़ीपुर   सेवराई स्थानीय तहसील मुख्यालय के तहसीलदार कोर्ट में मामले को बिना सुने ही खारिज किए जाने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्य गेट के पास बैठकर तहसीलदार, नायब तहसीलदार और एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्य से विरत रहे।

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि अधिकारीगण निरंकुश और तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। वादी और अधिवक्ता के मौके पर मौजूद होने के बावजूद एक पुकार के बाद मुकदमा को खारिज कर दे रहे हैं। बार संघ एसोसिएशन सेवराई के अध्यक्ष अजय राय एवं बार संघ जमानिया के अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ता अनिल उपाध्याय ने कहाकि आजादी के बाद से कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि अधिवक्ता देर रात तक न्यायिक कार्य रहे हो लेकिन वादी के सहूलियत को देखते हुए अधिवक्ता गढ़ देर शाम तक न्यायिक कार्य कर रहे हैं। निरंकुश अधिकारियों के द्वारा वादी एवं अधिवक्ताओं की मौजूद रहने के बावजूद वाद को खारिज कर दे रहे हैं। इस बाबत तहसीलदार राम जी ने बताया कि धारा 67 के मामलों को त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारित करने का शासन आदेश प्राप्त हुआ है। जिसके क्रम में न्यायालय में विचाराधीन कई मामलों को निस्तारित किया गया है जो संबंधित अधिवक्ताओं को नागवार गुजर रहा है जिससे वह अपना विरोध जाता रहे हैं।

इस मौके पर अनिल उपाध्याय, कमलकांत राम, बजरंगी यादव, अमरनाथ राम, सुमंत कुशवाहा, रामसेवक पासवान, सुरेंद्र प्रसाद, अशोक सिंह, मनोज पांडेय, फैसल होदा आदि सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।