6 दिन बाद बरामद हुआ गंगा में डूबे किशन यादव का शव 

6 दिन बाद बरामद हुआ गंगा में डूबे किशन यादव का शव 

गाजीपुर। 6 दिन बाद शुक्रवार को गंगा में डूबे तीसरे युवक का शव बरामद कर लिया गया। मालूम हो कि बीते शनिवार को शहर कोतवाली अंतर्गत पत्थर घाट पर गंगा की रेत पर फुटबॉल को पानी से निकालने के प्रयास में तीन युवक डूब गए थे। एक दिन बाद यानी रविवार को बारहबंगला निवासी मुकेश यादव और सरफराज उर्फ छोटू का शव कडे मशक्कत के बाद गोरोखोरों के सहयोग से दो अलग अलग जगहों से बरामद कर लिया गया था। तीसरे किशन की तलाश जारी थी। पुलिस ने किशन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। घटना के बाद से ही तीनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मालूम हो कि बीते शनिवार की शाम को गंगा के बीच रेत पर कुछ युवा फुटबॉल खेल रहे थे, तभी फुटबॉल नदी के पानी में चला गया।जिसके बाद कृष्णा व मुकेश गेंद निकालने के लिए पानी में चले गये,अचानक गहरे पानी में डूबता देख सरफराज अपने दोनों दोस्तों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दिया। मगर वह दोस्तों को तो नहीं बचा सका बल्कि खुद भी नदी में डूब गया। घटना की जानकारी होते ही प्रशासन व परिजनों में हड मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं वाराणसी से आई एनडीआरएफ के द्वारा काफी खोजबीन किया। घटना के दूसरे दिन रविवार की दोपहर दो युवकों के शव को बरामद कर लिया गया था, जबकि तीसरे युवक का शव आज शुक्रवार को बरामद हुआ। शहर कोतवाल टीबी सिंह ने बताया कि नदी में डूबे तीसरे युवक का भी शव बरामद कर लिया गया है।