प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाते हुए परिवार का मुखिया भी बनाया है - लालजी गुप्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाते हुए परिवार का मुखिया भी बनाया है - लालजी गुप्ता

बिरनो।विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के क्रम में शुक्रवार को बिरनो विकास खण्ड के ग्राम पंचायत जयंतीदासपुर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जंगीपुर नगर पंचायत के पुर्व चेयरमैन प्रतिनिधि लालजी गुप्ता ने कार्यक्रम में मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया।

अपने संबोधन में उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के धन को संरक्षित करते हुए उसे जनकल्याण के लिए इस्तेमाल किया। प्रधानमंत्री जी के इस कदम के चलते देश भर के लोगों के लिए उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना , किसान सम्मान निधि योजना समेत विभिन्न योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश को महिलाओं को सशक्त कराने के लिए महिलाओं को परिवार का मुखिया बनाया है। महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर

देश को विकसित बनाने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री जी ने किसानों को सशक्त बनाने के लिए मोटे अनाजों को श्री अन्न का नामकरण किया, जिसके चलते विश्व भर में मोटे अनाजों की मांग बढ़ी है और किसानों की आय को और बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने ने आगे कहा कि भाजपा की सरकारों ने सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हुए श्री रामलला के मंदिर का भव्य निर्माण अयोध्या में करवा रही, इसके अतिरिक्त काशी का बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर, मिर्जापुर का मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर भी बनाने का काम किया है। मौके पर सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में लाभार्थियों को जानकारी दी गई और किसान सम्मान निधि विकलांग आवास मुख्यमंत्री आवास विधवा वृद्धा पेंशन स्वास्थ्य विभाग से संबंधित लोगों को जानकारी के साथ ही प्रमाण पत्र भी दिया गया।

कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेश कुमार, पवनसुत गुप्ता, नंदलाल कश्यप, विनोद वर्मा सहित सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सचिव संत जायसवाल और संचालन ग्राम प्रधान सन्तोष कुशवाहा ने किया।