पर्यावरण पहरुओं का सम्मान, जन- जागरूकता, वृक्षारोपण और     औषधीय पौधों के वितरण के साथ मना लायंस क्लब दिल्ली वेज का पर्यावरण पखवाड़ा

पर्यावरण पहरुओं का सम्मान, जन- जागरूकता, वृक्षारोपण और     औषधीय पौधों के वितरण के साथ मना लायंस क्लब दिल्ली वेज का पर्यावरण पखवाड़ा

नोएडा। छात्रों और युवाओं के वृक्षारोपण अभियान में जिस जोश ख़रोश के साथ भागीदारी रही और शहर के लोगों में औषधीय पौधों के प्रति जागरूकता बढ़ी यह  लायंस इंटरनेशनल के पर्यावरण संरक्षण पखवाड़े के अंतर्गत लायंस क्लब दिल्ली वेज द्वारा अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में चलाए गए विशाल वृक्षारोपण एवं निःशुल्क औषधीय पौध वितरण अभियान का परिणाम है । अभियान के संयोजक लायन संदीप जिंदल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य हरित आवरण बढ़ाना, प्रदूषण को कम करना तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है।

 क्लब के अध्यक्ष अनुज अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान में RWA सेक्टर 23, वालंटियर 137, वाईएसएस फाउंडेशन, एकल अभियान (पूर्वी दिल्ली चैप्टर), ईसीपीएफ, मौलिक भारत एवं करियर प्लस सहित अनेक सामाजिक संस्थाएँ सक्रिय रूप से सहयोग कर रही हैं। अभियान के प्रथम चरण में सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन, नोएडा के पीछे स्थित नाले के किनारे विकसित किए जा रहे आर्द्रभूमि (वेटलैंड) क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया, वहीं दूसरे चरण में सेक्टर 54, वेटलैंड पार्क में वृक्षारोपण एवं सेक्टर 23 में औषधीय पौधों का वितरण किया गया । दोनों अभियानों में सभी संस्थाओं के  150 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

क्लब के संस्थापक अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने बताया कि यह अभियान साधारण नहीं था , इसमें सभी ने अथक प्रयास किए ।वृक्षारोपण के लिए सही स्थान का चयन, विभिन प्रकार के उपयोगी पौधों का एकत्रीकरण, पौधारोपण वाली जगहों की सफाई, गड्डे बनाने, जैविक खाद का प्रबंध करने, पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक संस्थाओं को साथ लाने, लोगों को जागरूक करने जैसे विभिन्न उपक्रम पूरे पखवाड़े चलाए गए । सभी के 150  से अधिक सदस्यों एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से इस अभियान को संचालित किया गया ।

 लायंस क्लब दिल्ली वेज द्वारा इस अवसर पर सेक्टर 23 सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में सभी सहयोगी संस्थाओं को सम्मानित किया एवं सभी वॉलंटियर्स को प्रमाणपत्र वितरित किए । यह सम्मान क्लब के रीजनल चेयरपर्सन कपिल खंडेलवाल एवं जोन चेयरपर्सन संजय अग्रवाल द्वारा प्रदान किए गए । इस अवसर पर सभी संस्थाओं के अध्यक्षों ने अपने विचार रखे । 

सेक्टर 23, RWA के अध्यक्ष विमल शर्मा ने कहा कि हमारी RWA लायंस क्लब दिल्ली वेज व सभी सहयोगी संस्थाओं की आभारी है जो उन्होंने इस अच्छे कार्य के लिए हमारे सेक्टर का चयन किया । हम आगे भी इस प्रकार की पहल का समर्थन और सहयोग करते रहेंगे ।  उन्होंने बताया कि हमारी टीम के युवक नेता अंकुर जौहर और उनकी पत्नी रीना जौहर (अध्यक्ष , तेजस पाठशाला) ने इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया । 

इस अवसर पर वालंटियर 137 के संयोजक एवं पर्यावरणविद् अभीष्ट गुप्ता ने अभियान की गंभीरता को रेखांकित करते हुए बताया कि अनियंत्रित विकास और पर्यावरण प्रदूषण से पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया है और वृक्षारोपण ही इसे ठीक करने का एकमात्र उपाय है । उन्होंने विभिन्न न्यायालयों में एवं एनजीटी में चल रही अपनी लड़ाई के बारे में भी विस्तार से बताया और कहा कि सतत प्रयासों से ही सरकारें चेतती हैं ।

क्लब के अध्यक्ष और करियर प्लस के निदेशक अनुज अग्रवाल ने  अपने संबोधन में औषधीय पौधों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि अगर हम अपनी जीवन शैली प्रकृति के अनुकूल कर दें तो लाइफ स्टाइल से जुड़े विभिन्न रोगों का उपचार अपने आप हो जाएगा ।

एकल अभियान के पूर्वी दिल्ली चेप्टर के अध्यक्ष राजीव बंसल ने कहा कि हम पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण का अभियान चला रहे हैं और लायंस क्लब दिल्ली वेज मिनिस पहल में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं । 

ईसीपीएफ़ओ के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने आह्वान किया कि हर व्यक्ति हर साल कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए ताकि  आसन्न संकट का मुक़ाबला किया जा सके ।  मौसम अतिवृष्टि का शिकार का शिकार हो गया है जिसके कारण प्रकृति के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है अगर हमने इसे रोकने का प्रयास नहीं किया तो अनर्थ हो सकता है ।

वाईएसएस फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने सभी सहभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और कहा कि हम विद्यार्थियों को इस अभियान से जोड़ते जा रहे हैं और आज भी हमारे चालीस से अधिक स्वयंसेवक इस अभियान का हिस्सा बने । जो भी व्यक्ति अपने घर औषधीय पौधों को लगाकर उसके साथ अपनी तस्वीर भेजेगा हम उसको ई सर्टिफिकेट देंगे ताकि और लोगों में भी जागरूकता पैदा की जा सके ।