लक्ष्मी नारायण मंदिर में मनाया गया भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव

लक्ष्मी नारायण मंदिर में मनाया गया भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव

नोएडा। सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री कृष्णा जन्मोत्सव पर्व बहुत हर्षोल्लास से मनाया गया। मंदिर प्रांगण को फूलों, ग़ुब्बारों, मन मोहक रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। समस्त मंदिर रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा था। बाहर व मंदिर के हर कोने का मंदिर के प्रांगण में लगे टीवी पर प्रसारण किया गया इसी के साथ व्रत के प्रसाद का वितरण 6 बजे से मध्य रात्रि तक लगभग 20,000 भक्तों को किया गया।

बालगोपाल झूले में सजे हूए भक्तों का दिल लुभा रहे थे। बर्फ़ का 15 फ़ीट का शिव लिंग, वैष्णोदेवी व अमरनाथजी की गुफा, स्व चालित अर्जुन को गीता का उपदेश देती हुए श्री कृष्णा , सुदामा के चरण घोते हुए भगवान, विराट रूप के दर्शन, द्रोपदी चीर हरण, अपनी छोटी अंगुली पर गोबर्धन को उठाते हुए भगवान, आदि झांकियों पर भक्तों की क़तारें लगी हुई थी। 

भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए स्थानीय पुलिस दल के साथ साथ 20 गॉर्ड्स की भी व्यवस्था गई थी। मंदिर के मैनेजिंग ट्रस्टीज़ ने समस्त व्यवस्था को संचारित किया।