महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फूले जी की जयंती धूमधाम से मनाई
सपा नोएडा महानगर ने सपा नोएडा महानगर कैंप कार्यालय सेक्टर 53 कंचनजंगा मार्केट में महानगर महासचिव विकास यादव की अध्यक्षता में महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फूले जी की जयंती धूमधाम से मनाई।
महानगर महासचिव विकास यादव ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने दलित शोषित के साथ-साथ महिलाओं के उत्थान एवं शिक्षा के लिए बहुत कार्य किया। मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने कहा कि उन्होंने विधवा विवाह का समर्थन किया।
उपस्थिति मुख्य लोगों में महासचिव विकास यादव, मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव, टीटू यादव ,वीरपाल प्रधान ,सोनू त्यागी ,सतवीर यादव हरपाल सिंह, नकुल चौहान, बबली शर्मा,शाहिद उस्मानी ,इंदर सिंह, केशव, निरोगी सिंह, महेश कुमार, किशोर कुमार, राम सहेली, विश्वास, मंजीत यादव , सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार गुप्ता, उदयभान ,सरवन यादव, निर अवाना रहे।


