ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
गाज़ीपुर नंदगज थाना क्षेत्र के आंकुशपुर गांव के समीप शनिवार को रात 8 बजे ट्रेन के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी । नंदगज स्टेशन मास्टर के मेमो सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार ढेलवां निवासी रामहित बिंद की पुत्री अनिता (32) शनिवार को नंदगज बाजार खरीदारी करने गई थी। देर सायं घर वापस जा रही थी कि आंकुशपुर गांव के समीप रेलवे ट्रेक के समीप एक साँड आने से अचानक घबरा गई जिससे ट्रेन के चपेट मे आ गई। उसकी मौत हो गयी । मृतका का विवाह थाना क्षेत्र के महुआ पोखरा निवासी जितेंद्र बिंद से 2004 में हुई थी । पति जितेंद्र ने अनिता को शादी के 6 साल बाद छोड़ दिया था उससे एक 15 साल का लड़का अजय बिंद है।जो अपने पिता के साथ रहता है । 12 वर्ष से अनिता अपने पिता के घर रहती है । मृतका की माँ वर्षा का रो रो कर बुरा हाल है । मृतका के पिता रामहित बिंद ने ट्रेन से कटने की तहरीर थाने में दी । इस सम्बंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।


