पेस्ट शील्डस इंडिया के लिए प्रबंध विकास की कार्यशाला हुई आयोजित
नोएडा। सेक्टर 1 नोएडा स्थित बिरला प्रद्योगिकी संस्थान ने पेस्ट शील्डस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के लिए एक प्रबंध विकास की कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम का संयोजन प्राध्यापक डॉ. अरुण मित्तल ने किया।
इस कार्यक्रम में कंपनी के संस्थापक विकास शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। इस कार्यशाला में प्रबंध के क्षेत्र में अनेक पुस्तकों के लेखक दीपक बहल, जवाहर लाल नेहरू विश्विद्यालय के प्राध्यापक डॉ लोकेश जिंदल ने मानव संसाधन एवम विपणन प्रबंध के अनेक विषयों पर गहरा प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक व्यवसाय के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण हैं अपने कर्मचारियों का अपने ग्राहकों से भी अधिक ध्यान रखना।

डॉ. जिंदल ने "समग्र विपणन" की अवधारणा को विस्तार से समझाते हुए कहा कि इस अवधारणा के चार स्तम्भ हैं - एकीकृत विपणन, आतंरिक विपणन, सामाजिक विपणन एवं प्रदर्शन विपणन।
दीपक बहल ने कहा की भगवन राम और कृष्ण किस प्रकार उत्कृष्ट नेतृत्व के गुणों को धारण करते हैं। राम चौदहं कलाओं से युक्त पुरुषोत्तम हैं और कृष्ण सोलह कलाओं से युक्त सर्वोत्तम हैं। संस्थान के निदेशक प्रो एस एल गुप्ता अपने 30 वर्षों से अधिक के अपने नेतृत्व के अनुभवों को प्रतिभागियों से साझा किया। जिसमें उन्होंने बताया कि आप चाहे विश्व के किसी भी देश में हों, एक अच्छे नेतृत्व के लिए ईमानदारी, दृढ़ निश्चय, कभी हार ना मानने एवं सबका सम्मान करने की आदत बहुत महत्त्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अरुण मित्तल ने रचनात्मकता के सन्दर्भ में भारतीय एवं पाश्चत्य सोच की विस्तार से व्याख्या की और बताया की किस प्रकार रचनात्मकता व्यावसायिक जगत को बदल रही है। उन्होंने कहा कि नवाचार एवं रचनात्मकता के लिए अहम को छोड़कर विवेक में वृद्धि करनी चाहिए।
कंपनी के संस्थापक विकास शर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए संस्थान का धन्यवाद् व्यक्त करते हुए कहा कि आज हर व्यवसाय को निपुण पेशेवरों की आवश्यकता हैं जिनमें उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता हो इस कार्यक्रम के आयोजन में पवन चांडक, अरविन्द कुमार, रणधीर सहदेव, बिकास, आदित्य, चिरंजीवी आदि ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।


