माता रानी का दर्शन करने पहुंच रहे भक्त, गांव गली हुआ गुलजार

माता रानी का दर्शन करने पहुंच रहे भक्त, गांव गली हुआ गुलजार

गाजीपुर नवरात्रि के महाअष्टमी के दिन बिरनो क्षेत्र के मंदिरों और पूजा पंडालों में देवी के दर्शन-पूजन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। शहर से लेकर गांव तक के इलाके महाशिक्त देवी दुर्गा की आराधना में डूब गए हैं। आज कहीं माता का जगराता होगा तो कहीं महाआरती का दौर चलेगा। पंडाल सजने के क्रम में भङसर, बरही,नसरतपुर, बद्धुपुर सहित दर्जनभर चौक चौराहों पर माता रानी का पंडाल सजाया गया है

 नवरात्रि में चारों ओर भक्ति और उत्साह का माहौल है।

बिरनो गांव पर दुर्गा मां के स्थापित होते ही पंडाल जीवंत हो उठा है। बिरनो क्षेत्र में अगल-अलग थीम पर पूजा-पंडालों को सजाया । दुर्गा पूजा समिति बिरनो के अध्यक्ष सप्पू गुप्ता

 ने बताया कि मां को खिचड़ी और हलवा का भोग अलग-अलग दिनों में लगाया जाएगा। दानदाताओं के सहयोग से हम यह दुर्गा पूजा 1981 से भव्य तरीके से करते आ रहे हैं इस दुर्गा पूजा समिति के द्वारा प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है जिसमें क्षेत्र के छात्र-छात्राएं प्रतिभागी के रूप में मौजूद रहते हैं और अच्छे अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को नियमानुसार पुरस्कार भी वितरित किया जाता है।

इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष डब्बू सिंह, महामंत्री राजू कुशवाहा, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, व्यवस्थापक सोनू गुप्ता, उप व्यवस्थापक गोविंद यादव ,बलवंत राजभर, उपेंद्र चौहान सहित क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।