सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल में हुआ गणितीय तंबोला का आयोजन

सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल में हुआ गणितीय तंबोला का आयोजन

नोएडा। सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा आठवीं के छात्रों हेतु  गणित- विभाग की कक्षा 6 -8 की गणित की शिक्षिकाओं द्वारा “गणितीय तंबोला" का आयोजन किया गया।

इस गतिविधि का उद्देश्य छात्रों के बीच गणितीय कौशल को बढ़ावा देना और संख्याओं के प्रति रुचि उत्पन्न करना था। पारंपरिक तंबोला के स्थान पर, इस खेल में संख्याओं की बजाय गणितीय प्रश्न दिए गए और छात्रों को खेल के नियम समझाए गए थे।

"गणितीय तंबोला" गतिविधि ने छात्रों को न केवल खेलते हुए गणित सीखने का अवसर दिया, बल्कि उन्हें त्वरित गणना और ध्यान केंद्रित करने की भी प्रेरणा दी। इस आयोजन को सभी छात्रों ने अत्यंत उत्साह के साथ सराहा।विजेताओं को सर्टिफिकेट और चॉकलेट भी प्रदान किए गए।

सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल में हुआ गणितीय तंबोला का आयोजन