मातृशक्ति की सरिता बनी जिला अध्यक्ष व मीरा जिला महामंत्री
गाजीपुर विश्व हिंदू महासंघ की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष विपिन कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्टर घाट पर संपन्न हुई। जिसमें कुछ प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर नये पदाधिकारी की घोषणा की गई। जिसमें मातृ शक्ति की जिलाध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव, जिला महामंत्री मीरा गुप्ता, जिला मंत्री शकुंतला एवं कार्यकरिणी मीना मनोनीत किया गया। इसी प्रकार जिला अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला प्रभारी अजय सिन्हा, नगर प्रभारी विशाल कुमार गुप्ता एवं धर्माचार नगर अध्यक्ष रुद्र नाथ पांडेय को मनोनीत किया गया।

बताया गया कि चित्रकूट में प्रांतीय सम्मेलन में पास हुए ग्यारह विषयों पर चर्चा की गई। उस विषय में मुख्य रूप से भारत को हिंदू राष्ट घोषित करने को कहा गया और गोरक्षा पीठाधीश्वर अवेद्य नाथ को पाठ्यक्रम में शामिल करने के विषय पर चर्चा हुई। बैठक में संगठन के विस्तार के लिए संगठन को ग्राम स्तर तक ले जाने के लिए 16 ब्लाकों में संयोजक नियुक्त किया जाए।
उनके माध्यम से ब्लाकों का गठन किया जाए। बैठक में जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव ,मंडल प्रभारी राकेश सिंह, सम्भाग प्रभारी दिनेश चंद्र पांडेय, जिला संगठन मंत्री राकेश सिंह सूर्यवंशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


