पुर्व चेयरमैन अरुण सिंह ने किया कंबल वितरण

पुर्व चेयरमैन अरुण सिंह ने किया कंबल वितरण

 गाजीपुर पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक गाजीपुर के शहरी आवास सुबास नगर पर माता स्वर्गीय छविराजी देवी की सातवी पुण्यतिथि मनाई गई‌। जिसमें आए लोगों ने माता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। वही 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

गरीबों को ठंड के मौसम से बचने के लिए अरुण कुमार सिंह द्वारा पूरे दिन माता जी के पुण्यतिथि पर कंबल, शाल और गर्म कपङो का वितरण किया गया। हजारों के संख्या में कम्बल, शाल और गर्म कपड़े जरूरतमंद लोगों को दिया गया, तथा क्षेत्र के कुछ गरीब जरूरतमंद लोगों के घर तक अरुण कुमार सिंह के समर्थको द्वारा कंबल साल और गर्म कपड़े पहुंचाएं जा रहे हैं।

पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने बताया की हमारा प्रयास है की हर जरूरतमंदों को कमल और गर्म कपड़े उनके तक पहुंच जाए। कंबल वितरण के दौरान अरुण सिंह ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से मरने से बचाऊंगा । तबसे मैं सार्वजनिक स्थलों पर घूम घूम कर जरूरतमंद असहायों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर रहा हूं ।उन्होंने बताया कि यह कार्य विगत 6 साल से करते आ रहा हूं । अरुण सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर सैकङो लोग रहे मौजूद।