दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल से अणुविभा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की शुभेच्छा भेंट 

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल से अणुविभा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की शुभेच्छा भेंट 

नई दिल्ली। अणुव्रत आचार संहिता के नियम मानव समाज की बेहतरी में अहम भुमिका निभासकते है। वर्तमान परिस्थितियों में अणुव्रत की बहुत आवश्यकता है ।दिल्ली विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल में  अणुविभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश नाहर नेतृत्व में अणुविभा प्रतिनिधि मण्डल की विधानसभा में हुई शुभेच्छा भेंट के दौरान उपरोक्त बात कही। अविनाश नाहर ने अणुव्रत अमृत महोत्सव के बारे में विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा करते हुए इस हेतु एक मुख्य आयोजन दिल्ली  विधानसभा द्वारा करवाने का निवेदन किया।

इस अवसर पर पुष्पगुच्छ के साथ अणुव्रत शुभेच्छाएं प्रेषित करने के साथ अणुव्रत केलेण्डर, अणुव्रत डायरी, अणुव्रत पत्रिका व बच्चों का देश पत्रिका भी गोयल साहब को अणुविभा अध्यक्ष के साथ  मुख्य न्यासी तेजकरण सुराणा, उपाध्यक्ष राजेश सुराणा, महामन्त्री भीखम सुराणा,आरबिटेटर सदस्य शान्तिलाल पटावरी (अध्यक्ष अणुव्रत समिति दिल्ली ) संगठन मंत्री डॉ.कुसुम लुनिया एवं कार्य समिति सदस्य बाबुलाल दुगड ने भेंट की।