माया कुलश्रेष्ठ का हिंदी सलाहकार समिति, पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार में सदस्य पद पर चयन

माया कुलश्रेष्ठ का हिंदी सलाहकार समिति, पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार में सदस्य पद पर चयन

हिंदी और भारतीय कला के संगम से रचेगी नई पहचान

भारतीय कला और संस्कृति के क्षेत्र की प्रख्यात हस्ती माया कुलश्रेष्ठ को गृह मंत्रालय, पंचायती राज के राजभाषा विभाग की सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इस सम्मान के साथ ही हिंदी भाषा और भारतीय कला के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

हिंदी और कला की संवाहक

माया कुलश्रेष्ठ वर्षों से हिंदी भाषा और भारतीय शास्त्रीय नृत्य-कला को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने देश और विदेश के मंचों पर कला प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति को नई पहचान दिलाई है। उनकी सोच है कि “हिंदी और भारतीय कला हमारी सांस्कृतिक आत्मा हैं, इनका संरक्षण ही राष्ट्र की सच्ची सेवा है।”

कला जगत में खुशी की लहर, संस्कृति और भाषा का सेतु

उनकी नियुक्ति से यह उम्मीद की जा रही है कि हिंदी भाषा के संवर्धन और भारतीय कला की प्रतिष्ठा दोनों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर और बल मिलेगा। माया कुलश्रेष्ठ का जीवन स्वयं इस बात का उदाहरण है कि भाषा और कला मिलकर समाज में गहरी सांस्कृतिक चेतना जगा सकते हैं।