18 सितंबर को होगी 'बेड एवं ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे निति 2025' पर महत्वपूर्ण बैठक

18 सितंबर को होगी 'बेड एवं ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे निति 2025' पर महत्वपूर्ण बैठक

नोएडा। उत्तर प्रदेश में आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं, आगन्तुकों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश 'बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति-2025' जारी की गयी है, जिसके अन्तर्गत प्रदेश भर के इच्छुक भवन स्वामियों एवं पेइंग गेस्ट हाउस के संचालकों को जारी की गयी नीति से जागरूक कराने हेतु व अधिक से अधिक पंजीकरण कराये जाना शासन की मंशा है। इसका अहम बैठक आयोजन का 18 सितंबर को ग्रेटर नोएडा स्थित गार्डन विस्ता बैंक्विट हॉल पटेल लोक सांस्कृतिक संस्थान में किया जा रहा है,  जिसमें सभी पीजी संचालको, गेस्ट हाउस संचालको को आमंत्रित किया गया है ताकि सभी लोग नीति को समझ सके और समय रहते अपना पंजीकरण कर सके। 

पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विशेष त्यागी ने इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए पर्यटन अधिकारी सुरेश रावत का धन्यवाद देते हुए कहा कि ये एक अच्छा अवसर है जहाँ पर हम इस नीति से संबंधित समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इस नीति के तहत पंजीकरण कराने वाले भवन स्वामियों/पेइंग गेस्टहाउस संचालकों को उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा निः शुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा तथा पंजीकृत ईकाईयों को पर्यटन विभाग के वेबसाइट के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जायेगा। इसके अतिरिक्त भवन स्वामियों को आवासीय दरों पर बिजली, जलकर, गृह कर, सीवर कर आदि का भुगतान देय होगा, यह यह नीति सभी के हित में ध्यान रखकर बनाई गई है। 

विशेष त्यागी ने सभी पेइंग गेस्ट हाउस संचालकों से अपील की है कि इस  महत्वपूर्ण बैठक का हिस्सा बनें और इस नीति का लाभ उठाए।