मेडट्रॉनिक व फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट द्वारा कार्डियक अरेस्ट पर जागरूकता अभियान 'रीसेट द बीटÓ लाॅन्च
नयी दिल्ली:- न्यू फ्रैंड्स काॅलोनी स्थित फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में,मेडट्रॉनिक पीएलसी (एनवाईएसई: एमडीटी) व फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्टइंस्टीट्यूट की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी इंडिया मेडट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड ने आज राष्ट्रव्यापी अभियान 'रीसेट द बीटÓ लॉन्च किया।जिसका उद्देश्य अचानक कार्डियक अरेस्ट व कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
उक्त अभियान के तहत तीन महीने के पहले चरण में,दिल्ली व चेन्नई के अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों,पुलिसविभाग और सार्वजनिक बाजारों,स्कूलों,कॉलेजों आदि में 36 सीपीआर कार्यशालाओं के माध्यम से 1500 से अधिक लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा।डॉ अशोक सेठ,अध्यक्ष,फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट व फोर्टिस हेल्थकेयर मेडिकल काउंसिल,माइकल ब्लैकवेल, उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक,मेडट्रॉनिक इंडिया सहित,डॉ अनिल सक्सेना,कार्यकारी निदेशक कार्डिएक पेसिंग व इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल डॉ अपर्णा जसवाल, निदेशक, कार्डियक इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट,गोविन्द शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त यातायात दक्षिणी रेंज ने अपनी उपस्थिति से लॉन्च कार्यक्रम में मौजूद रहें।

अभियान के बारे में बोलते हुए, मेडट्रॉनिक इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक माइकल ब्लैकवेल ने कहा कि एससीए के बारे में जागरूकता की कमी भारत में हृदय रोगों और मृत्यु दर के खतरनाक बोझ में योगदान देने वाला एक महत्वपूर्ण कारक है। सीपीआर शिक्षा पर जोर देकर, हम 'रीसेट द बीटÓ के माध्यम से हजारों लोगों की जान बचाने की क्षमता रखते हैं।
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल के कार्डिएक पेसिंग व इलेक्ट्रो फिजियोलॉजी के कार्यकारी निदेशक डॉ अनिल सक्सेना ने बताया कि प्रभावशाली रीसेट द बीट अभियान के लिए मेडट्रॉनिक के साथ सहयोग करके, हमें खुशी हो रही है और हम अचानक कार्डियक अरेस्ट (एससीए) के बारे में जागरूकता बढ़ाने व जीवन बचाने में तत्काल प्रतिक्रिया के महत्व को समझते हैं।
अतः हम जीवित रहने की दर बढ़ाने और अनगिनत जिंदगियां बचाने के लिए अथक प्रयास करेंगे।फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में, कार्डिएक इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी की निदेशक डॉ अपर्णा जसवाल ने कहा, एससीए भारत में चिंता का एक गंभीर कारण और सार्वजनिक स्वास्थ्य का मुद्दा है और हम सीपीआर प्रशिक्षण और जीवन-रक्षक कौशल को सीधे हमारे समुदायों के दिल में लाएंगे, जिससे व्यक्तियों को हृदय संबंधी आपात स्थितियों में वास्तविक अंतर लाने के लिए सशक्त बनाया जा सकेगा।
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के जोनल डायरेक्टर,बिदेश चंद्र पॉल ने बताया कि मैं मेडट्रॉनिक द्वारा शुरू किए गए 'रीसेट द बीट' अभियान की तहे दिल से सराहना करता हूं,बल्कि उक्त महत्वपूर्ण पहल न केवल अचानक कार्डियक अरेस्ट के बारे में जागरूकता बढ़ाएगी अपितु हमारे समुदायों को जीवन रक्षक सीपीआर कौशल के साथ सशक्त भी बनाएगी। मैं सभी को कार्यशालाओं में सक्रिय रूप से भाग लेने व ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं,क्योंकि साथ मिलकर,हम जीवित रहने की दर में, सुधार लाने व सभी के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण अंतर ला सकते हैं।
रीसेट द बीट अभियान से दर्शकों, चिकित्सा कर्मचारियों के लिए शारीरिक प्रशिक्षण हुआ है और उक्त अभियान की विशेष जानकारी आप इनस्टाग्राम,फेसबुक,व यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया मंचो के द्वारा भी प्राप्त कर सकते हैं।


