जिला किसान सम्मेलन एवं जिला संगठन को पूर्ण करने के लिए हुई बैठक

जिला किसान सम्मेलन एवं जिला संगठन को पूर्ण करने के लिए हुई बैठक

नोएडा: भारतीय किसान संघ गौतमबुद्ध जिला किसान सम्मेलन एवं जिला गठन को पूर्ण करने के लिए प्रांत से जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग त्यागी एवं  प्रांत संगठन मंत्री सुनील की उपस्थिति में, खंड  दादरी श्रमण, खंड जेवर उमेश, खंड अध्यक्ष बिसरख द्वारा प्रस्ताव आने पर महिला प्रमुख अर्चना त्यागी ने अपनी 21 कार्य समिति का गठन करके घोषित किया, घोषणा के अंतर्गत जिला अध्यक्ष योगेंद्र, जिला मंत्री जिला मंत्री ओमप्रकाश शर्मा, मंत्री पुष्पेन्द्र चौहान, कोषाध्यक्ष मुकुल शर्मा, उपाध्यक्ष सुभाष भाटी जी, उपाध्यक्ष जितेंद्र त्यागी,  युवा प्रमुख प्रिंस कुमार के नामों की घोषणा की गई और इसके उपरांत सभी जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नोएडा सैक्टर 110 ने भव्य शोभायात्रा निकाली एवं महादेव मन्दिर में आराध्य की मूर्ति पर माल्यार्पण के उपरांत वृक्षारोपण किया।

बुलंदशहर अध्यक्ष महेश, कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता, कुटुंब प्रबोधन से विभाग संयोजक शशिपाल और सेवा भारती की संयोजिका मीनाक्षी और बच्चों द्वारा देशभक्ति रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया,  गौतमबुद्ध नगर से सैकड़ों की संख्या में किसान संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे.. गौतमबुद्ध नगर में महिला शक्ति की उपस्थिति ज्यादा रही  इसमें  जिला समहिला प्रमुख  बबीता चौधरी ममता देवी निशा व अन्य  बहनें भी मौजूद रही।