भानु के बैनर पर नोएडा ऑटो यूनियन व नोएडा संयुक्त ट्रांसपोर्ट यूनियन की हुई बैठक

भानु के बैनर पर नोएडा ऑटो यूनियन व नोएडा संयुक्त ट्रांसपोर्ट यूनियन की हुई बैठक

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन भानु के बैनर पर नोएडा ऑटो यूनियन व नोएडा संयुक्त ट्रांसपोर्ट यूनियन की बैठक मेरठ कमिश्नर श्रीमती सेल्वा कुमारी जे के साथ मेरठ कार्यालय पर हुई। बैठक में मेरठ कमिश्नर श्रीमती सेल्वा कुमारी जे के साथ आरटीओ अरुण कुमार , नोएडा एआरटीओ डा. सियाराम वर्मा भी मौजूद रहे।

यूनियन के पदाधिकारियों की तरफ़ से भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय महासचिव बेगराज गुर्जर, प्रदेश महासचिव चौधरी बीसी प्रधान, नोएडा ऑटो यूनियन के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुर्जर, संयुक्त ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष वेदपाल चौधरी, कैब टैक्सी चालक अध्यक्ष योगेश वर्मा, नोएडा व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद भड़ाना, नोएडा आदर्श ऑटो यूनियन अध्यक्ष चौ. जयसिंह, पुष्पेंद्र, हरगोविंद यादव, ब्रजपाल , कुलदीप पाल, इंदल प्रधान, मुख़्तार प्रजापति नाहर गुर्जर आदि मौजूद रहे। बैठक में ऑटो चालकों की 1000 नये एनसीआर परमिट की प्रक्रिया को सरल व प्रदर्शिता के साथ ड्रा कराने की गंभीरता से चर्चा हुई।

इस समस्याओं को लेकर मेरठ आयुक्त श्रीमती सेल्वा कुमारी ने हमारी माँगों को सुनकर सकारात्मक लेते हुए समय बढ़ाने व पारदर्शिता से ड्रा द्वारा व चरित्र प्रमाण के बजाय पुलिस सत्यापन के द्वारा समाधान कराने का आश्वासन दिया ।