जीएसटी ज्वाइंट कमिश्नर मुकेश पांडे को सौंपा ज्ञापन
नोएडा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम जीएसटी ज्वाइंट कमिश्नर मुकेश पांडे को एक ज्ञापन सौंपा। जीएसटी विभाग द्वारा सर्वे एवं छापों की कार्रवाई को 72 घंटे के लिए सरकार द्वारा रोकने के फैसले का स्वागत करते हुए नरेश कुच्छल ने सरकार को धन्यवाद दिया और कहा की सरकार का यह कदम व्यापारियों के हित में है।
नरेश कुच्छल ने कहा कि वे अपंजीकृत व्यापारियों के साथ नहीं खड़े हैं, जो व्यापारी अपंजीकृत हैं, उन्हें सरकार को राजस्व प्रदान करने के हित में आगे आकर पंजीकरण कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि मंडल द्वारा समय-समय पर जीएसटी विभाग का कैंप लगाया जाता है और ऐसे व्यापारी जो जीएसटी विभाग में अपंजीकृत हैं, उन्हें पंजीकृत कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष नरेश कुच्छल, चेयरमैन रामअवतार सिंह, दिनेश महावर, मनोज भाटी, संदीप चौहान, मूलचंद गुप्ता, राधेश्याम गोयल, सत्यनारायण गोयल, राजीव अग्रवाल, महेंद्र कटारिया आदि शामिल रहे।


