नवरात्रि पर रजत विहार में 'सिंदूर' गरबा-डांडिया और दुर्गा पूजन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर शक्ति, भक्ति और धर्म की प्रतीक माँ दुर्गा के नौ रूपों की आराधना एवं नारी शक्ति के सम्मान हेतु रजत विहार, सी-ब्लॉक में 19 अक्टूबर 2026 को यूनाइटेड रजत विहार के महिला मंडल द्वारा भव्य गरबा-डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
रजत विहार की मातृशक्ति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का नाम "सिंदूर" रखा गया है। कार्यक्रम में दुर्गा माता पूजन, आरती और गरबा-डांडिया का आयोजन हुआ. यूनाइटेड रजत विहार परिवार के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में भक्ति, एकता और नारी शक्ति के सम्मान की भावना को जागृत करना है.

विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री राजीव शर्मा ने मातृशक्ति को नमन करते हुए इस भव्य कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि माँ ने हमेशा अपने भक्तों की राक्षसों और दुष्टों से रक्षा की है और आज भी मातृशक्ति रक्षक के रूप में है. शीतल भाटी, ममता गौड़, इति पुरवार, उर्मिला बिष्ट, मोनिका शर्मा, रोली शर्मा, नेहा कुमार, अदिति सिंह, साधना अवस्थी, शशि शर्मा, सुषमा नागपाल, नीलम सिंह, कृतिका चौधरी, पूजा पांडे, मधु सिंह इत्यादि अन्य महिलाओं ने कार्यक्रम में प्रमुखता से भाग लिया, साथ ही कार्यक्रम में राजीव शर्मा, दिनेश सिंह, सुब्रत मोहाकुद, जितेन्द्र अवस्थी, राकेश दीक्षित, नवनीत पुरवार, के. यस.अनिल, शक्ती सिंह, महेन्द्र ध्यानी, रोहित शर्मा, पकंज कसाना, ओ.पी. अग्रवाल, महेश सिंह, नवीन चन्दर आदि ने सहभाग किया.


