ग्रेटर नोएडा की सीईओ रितु माहेश्वरी से नेफोवा टीम ने की मुलाकात

ग्रेटर नोएडा की सीईओ रितु माहेश्वरी से नेफोवा टीम ने की मुलाकात

ग्रेटर नोएडा। मीटिंग में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आधारभूत समस्याओं स्टेडियम, राम लीला मैदान, अंडरपास के साथ में बेसिक समस्याओं जैसे साफ़ सफाई, ट्रैफ़िक, लाइट, आवारा पशु आदि पर ध्यानाकर्षण कराने के लिए ग्रेटर नोएडा की सीईओ रितु माहेश्वरी से टीम नेफोवा के सदस्यों ने मुलाकात की। 

विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन देने के साथ-साथ सीईओ रितु माहेश्वरी से काफी विस्तृत चर्चा की जिसमें क्षेत्र में बढ़ रहे आबादी को देखते हुए ट्रैफिक सुचारू करने के लिए भी ध्यान देने के लिए भी निवेदन किया गया।

नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने सीईओ रितु माहेश्वरी से यह भी कहा कि जिस तरह से उनके कार्यकाल में नोएडा में सौंदर्यीकरण एवं साफ सफाई पर फोकस किया गया उसी तर्ज पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट को भी साफ-सुथरा, सुंदर एवं सुसज्जित करवाया जाए. जिस पर उन्होंने सहमति देते हुए जल्दी सभी मांगों को देखने की बात कही।

टीम के द्वारा सीईओ से समय निकालकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट का विजिट करने को भी आग्रह किया गया, जिससे उन्हें बेसिक समस्याओं के ऊपर विस्तृत जानकारी एवं प्रजेंटेशन दिया जा सके।

साथ ही नेफोवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष कुमार, दीपक कुमार एवँ विजय कुमार गौर सिटी-2 की टूटी सड़कों की समस्या से सीईओ को अवगत कराया। सीईओ ऋतु महेश्वरी ने गौर संस बिल्डर को नोटिस जारी कर 15दिन में सड़क ठीक करने को निर्देशित किया। इसी संदर्भ में ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव ने गौरसन्स बिल्डर को गुरुवार को प्राधिकरण ऑफिस बुलाया है।

विभिन्न समस्या जो सीईओ के पास रखा गई-

1. ग्रेटर नॉएडा वेस्ट में स्टेडियम 
2. ग्रेटर नॉएडा वेस्ट में श्मशान घाट 
3. ग्रेटर नॉएडा वेस्ट के विभिन्न चौराहों पर अंडरपास 
4. सेक्टर 16 के पीछे रेल ओवरब्रिज का एप्रोच रोड ( अगर क्षेत्राधिकार में न हो तो सम्बंधित एजेंसी से पत्राचार)
5. इन्सॉल्वेंसी में गए प्रोजेक्ट के प्रमोटर्स (यथा सुपरटेक, अजनारा इत्यादि) के अन्य प्रोजेक्टों की फॉरेंसिक ऑडिट और निवासियों के साथ त्रिपक्षीय मीटिंग
6. विभिन्न परियोजनाओं में रुकी रजिस्ट्री पुनः शुरू करवाने हेतु मार्ग निकालें  

WC-3 से सम्बंधित लंबित कार्य

1. हनुमान मंदिर (भूटानी) से गैलेक्सी वेगा 60m रोड पूरा करवाना 
2. ऐस सिटी से हनुमान मंदिर + हनुमान मंदिर से राइज चौकी - प्री-कास्ट स्लैब से नाला ढकवाना 
3. टेकज़ोन-4 सर्विस रोड रिसर्फेसिंग - निराला एस्टेट से ला रेसिडेंसिया रोड रिसर्फेसिंग
4. टेकज़ोन-4 Artha SEZ से एकमूर्ति गोलचक्कर तक रोड रिसर्फेसिंग
5. चारमूर्ति से पुलिस लाइन रिसर्फेसिंग 
6. हनुमान मंदिर से न्यू हिण्डन ब्रिज रिसर्फेसिंग व डिवाइडर का निर्माण
7. निराला ग्रीनशायर की सर्विस रोड रिसर्फेसिंग 
8. ऐस सिटी गोलचक्कर से DWPS तक सर्विस रोड रिसर्फेसिंग 
9. चौघानपुर गोलचक्कर से मिलेनियम स्कूल (डी-पार्क) तक सर्विस रोड रिसर्फेसिंग 
10. 60 मीटर डी-पार्क के साथ सर्विस रोड का निर्माण 
11. टेकज़ोन-4 गोल्डन-आई से ऐस एस्पायर 45m रोड से मिटटी सफ़ाई 
12. टेकज़ोन-4 Artha SEZ से लोटस वैली स्कूल तक रोड से मिटटी सफ़ाई 
13. टेकज़ोन-4 हवेलिया वैलेनोवा से गौर सौन्दर्यम तक रोड से मिटटी सफ़ाई 
14. टेकज़ोन-4 आम्रपाली और फ्यूज़न होम्स के बीच वाली रोड से मिटटी सफ़ाई 
15. टेकज़ोन-4 समृद्धि ग्राण्ड से सर्वोत्तम स्कूल तक रोड से मिटटी सफ़ाई 
16. राइज रिसोर्ट से अपैक्स गोल्फ एवेन्यू होते हुए ऐस एस्पायर तक कर्व रोड से मिटटी सफ़ाई 
17. 60m NH-24 लिंक रोड के मेंटेनेंस कार्यों में लापरवाही 
18. सेक्टर-1/2/3, टेकज़ोन-4 के मेंटेनेंस कार्यों में लापरवाही 
19. सेक्टर-1 में अरिहंत आर्डेन और सुपरटेक इकोविलेज-1 के बीच अधूरे रोड को पूरा करवाना 
20. सेक्टर-1 में सुपरटेक इकोविलेज-1 और स्टेलर वन के साथ अधूरे रोड को पूरा करवाना 
21. सेक्टर-1 में पैरामाउंट इमोशन्स के साथ अधूरे रोड को पूरा करवाना
22. WC-3 के सभी सेक्टरों के सडकों के पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स की जरूरत।
23. टेकज़ोन-4 में स्कूल वाले रोड पर फूटपाथ की जरूरत
WC-1 से सम्बंधित लंबित कार्य
1. सेक्टर-16B के आतंरिक सडकों की रिसर्फेसिंग
2. सेक्टर 16B में पार्क का निर्माण 
3. सेक्टर 16B के सामने 130 मीटर रोड पर फूट ऑवरब्रिज का निर्माण 
4. निर्माणाधीन मॉल परियोजनाओं से निकलने वाले धूल-मिट्टी की सड़कों से सफाई
5. WC-1 के सभी सेक्टरों के सडकों के पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स की जरूरत।
6. सेक्टर 16B में फूटपाथ का निर्माण

WC-7 से सम्बंधित लंबित कार्य
 
चारमूर्ति हिण्डन पुल पर एक्सटेंशन जॉइंट्स की मरम्मत और स्थाई उपाय  

स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित लंबित कार्य-

1. ग्रेनो वेस्ट के सभी सेक्टरों के 24m और 30m सडकों की रोजाना सफ़ाई।
2. सभी 45m, 60m और 130m सडकों की रोजाना सफ़ाई।
3. 60m और 130m सडकों के सभी सर्विस रोड की रोजाना सफ़ाई। 
4. ग्रेनो प्राधिकरण द्वारा विभिन्न स्थानों पर रखे गए डस्टबिन की रोजाना सफ़ाई ।
5. ग्रेनो वेस्ट के कुछ ख़ास जगहों पर चोरी छुपे अवैध रूप से डाले जाने वाले कूड़े की नियमित सफ़ाई। 
6. सडकों से आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला में विस्थापित करना।
7. सेक्टर 16B में स्थाई सफाईकर्मियों की तैनाती।

विद्युत् एवँ यांत्रिकी-1 से सम्बंधित लंबित कार्य-

1. 130 मीटर रोड के सर्विस लेन में अभी भी स्ट्रीट लाइट नहीं है।
2. ग्रेनो वेस्ट के पार्कों में हाई मास्ट लाइट की कमी है।
3. गौर सिटी-1 गेट के पास हाई मास्ट लाइट जलना जरुरी है।
4. सभी स्ट्रीट लाइट सर्किट को रूरल फीडर से हटा कर अर्बन फीडर पर करने की जरुरत है ।
5. 130m रोड और अन्य सेक्टरों में गिर/टूट गए पोल की जगह नए पोल और फिटिंग लगाने की व्यवस्था जरुरी है।

बैठक मे नेफोवा पदाधिकारि अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, राहुल गर्ग, दीपांकर कुमार, दिनकर पांडे, दीपक गुप्ता तथा विजय कुमार शामिल हुए।