आईआईए डेलिगेशन का यूगांडा सरकार ने किया भव्य स्वागत
नोएड़ा।PNI News। जहाँ सारा व्यापार जगत ओमिकरोन वेरिएंट के डर से जूझ रहा है वहीं इंडियन इंडस्ट्रीज़ असोसिएशन छोटे उद्योगों के उद्धार के लिए अभी भी कार्यरत है। इसी कोशिश में आईआईए नोएडा चैप्टर की सदस्या एवम् महिला उद्यमी श्रीमती रेखा शर्मा, जो कि एक इंटरनेशनल कंसल्टेंट है, अपने साथ अन्य १६ उद्यमियों का डेलिगेशन लेकर, जिसमें आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल भी शामिल है, यूगांडा पहुँची और दोनों देशों के बीच व्यापार के अवसर एवं आर्थिक संबंधों को मज़बूत करने का प्रयास कर रही है।

आईआईए डेलिगेशन का यूगांडा सरकार ने भव्य स्वागत किया। श्रीमती रेखा शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में यूगांडा में गये हुए बिज़नेस डेलीगेशन द्वारा आईआईए तथा युगांडा एम्बेसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उच्च स्तरीय "भारत - युगांडा निवेश- व्यापार में प्रतिभाग किया गया। यूगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी (Hon. Yoweri Museveni) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन में युगांडा एम्बसेडर ग्रेस अकेलो, जेजे ओडोडनगो- युगांडा विदेश मंत्री, माननीय नताबाज़ी हैरियट-व्यापार राज्य मंत्री, डॉ. पॉल कयालिम्पा-उप महानिदेशक युगांडा निवेश प्राधिकरण, सुश्री ओवोमुगिशा ब्लेसिंग-महासचिव युगांडा नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भी उपस्थित रहे।

रेखा शर्मा के अनुसार यह विजिट भारत एवं युगांडा के मध्य द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने में एक मुख्य कड़ी का कार्य करेगा। युगांडा में उपलब्ध संसाधनों को ध्यान में रखते हुए यहाँ उद्योग लगाने की संभावनाओं पर कार्य करने का प्रयास इस डेलीगेशन का मुख्य उद्देश्य है। अफ्रीकी देशों में भारतीय उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए एक अनुकूल बाजार मिल सकता है। युगांडा से निर्यात भारत में किया जा सकता है उन क्षेत्रों पर भी कार्य किया जाएगा एवं चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान आईआईए अध्यक्ष एवं सुश्री ओवोमुगिशा ब्लेसिंग-महासचिव युगांडा नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा दोनों देशों के मध्य द्विपक्षीय व्यापार एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को हैण्ड होल्डिंग प्रदान करने हेतु एमओयु हस्ताक्षरित किया गया।
भारत में मौजूद आईआईए नोएडा चैप्टर के अध्यक्ष राहुल जैन का कहना है “आईआईए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों की सहायता एवं प्रोत्साहन के लिए समर्पित संस्था है। इस चलन में रेखा शर्मा का अंतरराष्ट्रीय व्यापार बढ़ाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। ख़ासतौर पर एक महिला उद्यमी का इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम की योजना एवं संचालन नारी शक्ति की एक मिसाल है जिसके लिए हम नत मस्तक है।”
आईआईए नोएडा चैप्टर के सचिव नवीन गुप्ता ने कहा- “हमें रेखा शर्मा पर नाज़ है कि उन्होंने हमारे उद्यमी सदस्यों के लिए इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया। रेखा शर्मा आईआईए नोएडा का एक मज़बूत स्तंभ हैं जिनके कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।”


