नेकी की पाठशाला का हुआ शुभारंभ
आज "नेकी की पाठशाला (एक कदम क से ज्ञ की ओर)" का पंडित नीरज शास्त्री जी के मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर डॉ. अमित कपूर (चाइल्ड स्पेशलिस्ट), एन.पी. सिंह (मोटिवेशनल स्पीकर), रामेंद्र जी (नगर कार्यवाह), सुबोध जी (जिला धर्म जागरण प्रमुख) सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
शिक्षा से बदलाव की ओर एक कदम
गिरीश चंद्र शुक्ला (संस्थापक, नेकी का डब्बा फाउंडेशन) ने कहा, "जब कोई बच्चा शिक्षा से वंचित रह जाता है, तो पूरा समाज उज्ज्वल भविष्य से वंचित हो जाता है।" यह पहल वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए समर्पित है।
नेकी की पाठशाला की संयोजिका पूजा ठेनुआ एवम् संगीता जी ने बताया कि वॉलंटियर्स हर शनिवार और रविवार को सेवा बस्तियों में जाकर बच्चों को पढ़ाएंगे। बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कर, अनुपस्थित रहने वालों को फिर से जोड़ा जाएगा। शिक्षा के साथ शिष्टाचार, आत्मनिर्भरता और नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
इस कार्यक्रम में रवि प्रकाश मिश्रा, सावित्री चौधरी, पूजा ठेनुआ, संगीता, दीप्ति जिंदल, उर्वशी मसंद, नरेंद्र चौधरी, हर्षवर्धन मिश्रा, पंडित नीरज शास्त्री, सचिन सेंगर, ददन सिंह, डी.एन. सेठ, नरेंद्र पवार, नरेंद्र त्यागी, अनिल, कमल किशोर, प्रदीप द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समाज में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद
"नेकी की पाठशाला" वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की उम्मीद है।


