नीलगिरी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, नई टीम निर्विरोध निर्वाचित

नीलगिरी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, नई टीम निर्विरोध निर्वाचित

नोएडा, सेक्टर-34: नीलगिरी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के चुनाव परिणाम आज घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी कैप्टन ए. एम. सूरज ने बताया कि सभी पदों के लिए केवल एक-एक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसके चलते सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव में विनोद कुमार सिन्हा को अध्यक्ष, नरेश किशवान को सचिव, ईश कुमार को उपाध्यक्ष, अंकित बंसल को कोषाध्यक्ष और श्रीमती ए. उपाध्याय को बोर्ड मेंबर चुना गया।

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष श्री के. के. जैन ने नव निर्वाचित टीम को बधाई देते हुए कहा कि फेडरेशन नीलगिरी अपार्टमेंट के विकास में हरसंभव सहयोग करेगा। कार्यक्रम में फेडरेशन के उपाध्यक्ष कुलदीप मुंशी, संजीव कुमार, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुरिंदर महाजन, अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में निवासी उपस्थित रहे।