उत्तरायणी महोत्सव 2025 को निराला एस्पायर उत्तराखंड प्रवासी मंच ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया

उत्तरायणी महोत्सव 2025 को निराला एस्पायर उत्तराखंड प्रवासी मंच ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया

नोएडा: वर्ष 2024 की भांति इस वर्ष भी निराला एस्पायर में उत्तरायणी महोत्सव 2025 को निराला एस्पायर उत्तराखंड प्रवासी मंच ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस वर्ष के विचार "अपूण मुलुक अपूण पछयॉंण" के विचार के साथ इस कार्यक्रम में निराला एस्पायर में निवास करने वाले लगभग 150 लोगों ने भाग लिया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों और महिलाओं द्वारा नृत्य और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम में 'श्री राम सेवक पर्वतीय कला मंच' द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सभी पहाड़ी निवासियों ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निराला एस्पायर की मेंटेनेंस टीम और सोसाइटी के अन्य निवासियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। उनका उत्तराखंड प्रवासियों ने अभिनंदन किया।

आयोजकों में दीपक पंत, विकास भट्ट, रजनीश भंडारी, पारस जोशी, मनोज उप्रेती, सोमिल बेलवाल, विवेक डबराल, हरिश दुर्गापाल, राकेश मनराल, हरीश कन्याल,  पंकज उपरेती, गोपाल बिष्ट, आरुल उपाध्याय, प्रदीप सिरोला, गणेश शाही, अनुराग बिष्ट , जयपाल सिंह, आशिष साह, जे एस कंडारी आदि शामिल रहे।