नोएडा पंजाबी एकता समिति ने मनाया बाल्यकाल में ही शाहदत देने वाले साहिबजादों का शहीदी दिवस
नोएडा। सेक्टर -12 स्थित गुरुद्वारा में नोएडा पंजाबी एकता समिति द्वारा धर्म की रक्षा के लिए बाल्यकाल में ही शाहदत देने वाले साहिबजादों अजित सिंह जी एवं ज़ुझार सिंह जी के शहीदी दिवस पर गुरूद्वारे में कीर्तन पाठ एवं लंगर प्रसाद का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 400 की संख्या में लोगों ने श्रदांजलि दी और लंगर प्रसाद ग्रहण किया।

मुख्य अतिथि के रूप में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, लोकेश कश्यप भी उपस्थित रहे, संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता, महासचिव नरेंद्र चोपड़ा, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, सुरिंदर बिष्ट, लोकेश कश्यप, नोएडा महानगर की महामंत्री डिम्पल आनंद एवं विशाल संख्या में मातृ शक्ति ने हिस्सा लिया।


