नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, आगामी वार्षिक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
नोएडा: सेक्टर 73 स्थित ओपेरा हाउस में नोएडा पंजाबी एकता समिति ने मासिक बैठक आयोजित की, बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से संस्था के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार किया और आगामी वार्षिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की।
संस्था के मुख्य संरक्षक संजय बाली ने बताया कि नोएडा पंजाबी एकता समिति लंबे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करती आ रही है। संस्था का उद्देश्य हमेशा सेवा और समाजहित रहा है और आने वाले समय में नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में भी सामाजिक एवं सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।
संस्था के नवनियुक्त चेयरमैन गौरव चाचरा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे, उन्होंने कहा कि संस्था और समाज के हित में वे सदैव तत्पर रहेंगे तथा सभी सदस्यों के सहयोग से संस्था को और मजबूत बनाया जाएगा।
संस्था के नवनियुक्त अध्यक्ष विनीत मेहता ने बताया कि संस्था वर्तमान में जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य कर रही है और उन्हें नोएडा के अच्छे विद्यालयों में शिक्षा दिलाने का प्रयास कर रहीं है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में संस्था द्वारा शिक्षा के साथ-साथ अन्य सामाजिक कार्यों को भी व्यापक स्तर पर किया जाएगा।
संस्था के महासचिव नरेंद्र चोपड़ा ने कहा कि हमारा संगठन मजबूत एकता और आपसी सहयोग के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने घोषणा की कि संस्था द्वारा अब हर महीने मासिक भंडारे की शुरुआत की जा रही है, जिसके माध्यम से सेवा कार्यों को और विस्तार दिया जाएगा।
नवनियुक्त कोषाध्यक्ष नवीन सोनी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संस्था को और अधिक मजबूत बनाने, समाजसेवा के कार्यों को बढ़ाने तथा पंजाबी समाज की एकता एवं हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में संस्था के संरक्षक के.के. अरोड़ा, उपाध्यक्ष अतुल सहगल, उपाध्यक्ष बी.के. मेहता, उपाध्यक्ष सुभाष मेहता, उपाध्यक्ष सुनैना अरोड़ा, सचिव अंतैश भंडारी, सचिव राजीव खन्ना, सचिव अमित कोहली, सह-सचिव मनीष निजहावन, सह-सचिव पुनीत कपूर सहित जुगल किशोर, सुरिंदर सोनी, गगन भोला, यश मेहता, विनय मेहता, जयंत मेहता, सुनील मल्होत्रा, कपिल आहूजा, राजन पुरी, रवि सचदेवा, रितु मेहता, अजय मल्होत्रा, पूजा पुरी, सरोज सोनी, कृष्णा सोनी, आदित्य, आकांक्षा, अशोक डांग, बलदेव अरोड़ा, नीरज अरोड़ा, नमिता मेहता, पूनम, डॉ. पंकज मल्होत्रा, कमल कनोजिया, सुधीर मालवा, संजीव चोपड़ा, त्रिप्त सोनी, साईअंश चाचरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


