11 जनवरी को नोएडा पंजाबी एकता समिति मनाएगी लोहड़ी पर्व
नोएडा। सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट में नोएडा पंजाबी एकता समिति ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी की संस्था द्वारा 11 जनवरी को लोहड़ी पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा, प्रेस वार्ता में समिति पदाधिकारी द्वारा अन्य कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी गई।
संस्था अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता ने बताया कि 11 जनवरी को लोहड़ी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे सांसद डा. महेश शर्मा, विधायक नोएडा पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा और कई वरिष्ठ गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम सायंः 7ः00 बजे से प्रारंभ होगा साथ ही सांस्कृति कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें लोहड़ी के गीत और पंजाबी गीतों का संगम एवं भांगडा होगा। संगीतकार हरलीन सिंह, धीरज भंडारी पॉप स्टार टी-सीरीज जी म्यूजिक के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा और रात्रि 8ः30 बजे रात्रि लोहड़ी जलाई जाएगी।
संस्था द्वारा विगत वर्ष में किए गए विशेष कार्य जो आगे भी निरंतर प्रारंभ रहेंगे-
सर्वप्रथम बुजुर्गो की याद में सैक्टर 64 नोएडा में भंडारे का आयोजन।
सेक्टर 12 गुरूद्वारा साहिब में बैसाखी के उपलक्ष्य पर पाठ और लंगर का आयोजन।
सेक्टर 10 नोएडा में एकादषी के पर्व पर मीठे पानी की छबील लगाई जिसमें 12000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
शमषान घाट में डिफ्रीजर दान किया।
सैक्टर 10 में विषाल भंडारे का आयोजन किया।
नोएडा में आई बाढ के कारण लगातार 7 दिन लंगर बाटा गया।
संस्था द्वारा बच्चों की पढाई के लिए हर महीने फीस दी जा रही है।
संस्था द्वारा ब्लड डोनेषन में सहयोग किया।
रामलीला में सहयोग किया।
संस्था द्वारा नोएडा सैक्टर 10 में भंडारे का अयोजन किया गया। जिसमें लगभग 4000 से 5000 लोगो ने हिस्सा लिया।
गुरूद्वारा सैक्टर 12 में वीरबाल दिवस मनाया गया एवं लंगर का प्रबंध किया गया।
संस्था के महासचिव नरेंद्र चोपड़ा ने बताया संस्था का उद्येष्य समाज को एक साथ लेकर चलना जरूरतमंद परिवारों की मदद करना आने वाली समय में 11 कन्याओं का विवाह कराना, नोएडा गौतमबुद्धनगर में संस्था को जो भी कार्य समाज के उत्थान के लिए करने होगे हम मिलकर करेंगे। संस्था में लगभग इस समय 1500 से अधिक परिवार सदस्य है। आनेवाले समय में हमारा लक्ष्य 2000 से उपर सदस्य बनाने का होगा। इस लोहड़ी के आयोजन में सभी परिवार सादर आमंत्रित है और आने वाले पर्व पर सभी को लख-लख बधाई।
संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत मेहता ने बताया कि नोएडा पंजाबी एकता समिति समय-समय पर ऐसे नेक कार्य किये जाते है और आगे भी जारी रहेगा।
इस प्रेसवार्ता मे सांसद प्रतिनिधि एवं संरक्षक संजय बाली, विनीत मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गौरव चाचरा कोषाध्यक्ष, नवीन सोनी उपाध्यक्ष, अतुल सहगल उपाध्यक्ष, सुनील मेहता, बी.के. मेहता, राजीव गुप्ता, सतीष मेहता, जसविन्दर सिंह, सतपाल सचदेवा, अष्विनी छाबरा, एस.पी. आनंद, रंजन ठुकराल आदि काफी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।