विहिप प्रतिनिधि मण्डल जहांगीरपुरी हमले में घायल हिन्दू पीड़ितों के परिवार से मिला

विहिप प्रतिनिधि मण्डल जहांगीरपुरी हमले में घायल हिन्दू पीड़ितों के परिवार से मिला

दिल्ली। जहांगीरपुरी इलाके में हुए दंगे के दौरान घायल व्यक्ति सुकेन सरकार के घर पर विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रांत से एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना, प्रांत मंत्री सुरेन्द्र गुप्ता, प्रांत उपाध्यक्ष और बजरंग दल के प्रभारी वैभव शर्मा और बजरंग दल संयोजक दिल्ली प्रांत भारत बत्रा घायल व्यक्ति के घर उनका हाल चाल पूछने के लिए गए। दिल्ली पुलिस ने उनके परिवार से मिलाने का विशेष प्रबन्ध किया। घर की महिलाओं ने बताया कि अभी वहां का वातावरण बहुत ही असुरक्षित है, उन पर हमला हुआ और उन्हें ही गिरफ्तार किया गया है।
प्रतिनिधि मण्डल ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जायेगा। उनको किसी भी प्रकार की सहायता जैसे कानूनी सहायता, आर्थिक सहायता, बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था आदि का पूरा बन्दोबस्त किया जायेगा।