बुद्ध पूर्णिमा पर सपा नोएडा महानगर ने धूमधाम से मनाई भगवान बुद्ध की जयंती

बुद्ध पूर्णिमा पर सपा नोएडा महानगर ने धूमधाम से मनाई भगवान बुद्ध की जयंती

नोएडा। सपा नोएडा महानगर कैंप कार्यालय सेक्टर 53 कंचनजंगा मार्केट में महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में भगवान बुद्ध की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सभी लोगों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन एवं शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा हम जो सोचते हैं वही बनते हैं। अहिंसा करुणा सत्य और अष्टांगिक मार्ग आज के समाज को शांति और समरसता की दिशा में ले जाता है।

महानगर महासचिव विकास यादव व विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने कहा बुद्ध पूर्णिमा को हिंदू धर्म में भी विशेष महत्व दिया गया है। क्योंकि कई मान्यताओं में भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का नवम अवतार माना गया है। आज के कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में महानगर महासचिव विकास यादव, जय करण चौधरी,बबलू चौहान, वीरपाल अवाना, महकार तंवर ,दिव्यांशु ,लोकेश यादव, रामवीर यादव ,सोनू त्यागी ,चिराग पंडित ,कमल सिंह गौतम, राम सहेली ,उदय सिंह ,सतवीर यादव ,विनोद कुमार यादव , लाल सिंह गौतम,संजीव कुमार,शाहिद, दाताराम यादव, विश्वास, सिकंदर पासवान, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।