डिजिटल मार्केटिंग की जानकारी देने के लिए 5 दिवस का कोर्स आयोजित

डिजिटल मार्केटिंग की जानकारी देने के लिए 5 दिवस का कोर्स आयोजित

नोएडा। वैश्वीकरण और कोविड  महामारी के कारण व्यापार करने के तरीकों में बहुत बदलाव आ गए हैं। वैश्विक बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए पहले जहां व्यक्तिगत संपर्क, बैनर और अखबारों में विज्ञापन देकर अपनी वस्तुओं और सेवाओं के बारे में जानकारी दी जाती थी वही आज यह कार्य कम खर्चे पर ही डिजिटल मार्केटिंग के रूप में उपलब्ध है परंतु जानकारी के अभाव में सूक्ष्म और लघु उद्योग इन तकनीकों का उपयोग उचित परिणाम पाने में  नहीं कर पा रहे हैं। लघु उद्योग भारती ने अपने सदस्यों के लिए एमएसएमई मिनिस्ट्री और गौतम बुध नगर जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से डिजिटल मार्केटिंग की जानकारी देने के लिए 5 दिवस का कोर्स दिनांक 23 जनवरी से 28 जनवरी तक सुनिश्चित किया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ एमएसएमई के निदेशक डॉक्टर आरके भारती एवं उपनिदेशक सुनील कुमार, लघु उद्योग भारती मेरठ मंडल के अध्यक्ष पवन सिंघल, लघु उद्योग भारती ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष श्रीमान के पी सिंह, मुख्य सचिव श्रीमान संजय बत्रा एवं नोएडा इकाई के कोषाध्यक्ष श्रीमान अमित सिंघल जी के द्वारा  दीप प्रज्वलित कर  किया गया कार्यक्रम में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न डिजिटल मार्केटिंग के  तरीकों जैसे लिंकडइन फेसबुक इंस्टाग्राम आदि को अपने व्यापार को बढ़ावा देने के लिए किस प्रकार प्रयोग किया जाए इसकी जानकारी ली  साथ ही आधुनिक समय में डिजिटल माध्यम के द्वारा कैसे अपनी वस्तु और सेवाओं को सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन के द्वारा गूगल के प्रथम पेज पर दर्शाया जाए इसकी जानकारी भी दी गई युवाओं के लिए ही नहीं अपितु वह उद्यमी जो कम  सेल्स के कारण परेशान हैं उन्होंने भी इस प्रोग्राम की  उपयोगिता की प्रशंसा की, लघु उद्योग भारती का प्रयास है कि इस प्रकार के अन्य कार्यक्रम  का आयोजन समय-समय पर किया जाए जिससे उद्यमियों को उनकी सुविधा के अनुसार कम कीमत  पर ज्ञानवर्धक जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।

इस प्रोग्राम में सम्मिलित होने वाले सदस्य एसपी सिंह ने बताया कि वह पहले रेडीमेड गारमेंट और  टेप का उत्पादन करते थे अब ऑर्गेनिक खेती का कार्य आरंभ किया है जिसके लिए यहां से प्राप्त की गई जानकारी  बहुत ही उपयोगी साबित होगी इसी प्रकार नीतिका पुंडीर  ने ब्यूटी मेकअप आर्टिस्ट का अपना व्यवसाय आरंभ किया है उन्होंने बताया कि आज के समय में अपने कस्टमर तक पहुंचने के लिए डिजिटल एक बहुत ही आवश्यक और उपयोगी माध्यम है इस कोर्स को करने के उपरांत वह आगे के एडवांस कोर्स को कर सकते हैं यूनाइटेड कंट्रोल से सुमित अग्रवाल और उनके कर्मचारी, रोटी बनाने वाली कंपनी के गुरदीप सिंह  तुली, सेम प्रोडक्ट से महिला कर्मचारी के साथ ही अन्य औद्योगिक एवं व्यवसायिक इकाइयों के प्रबंधकों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम का समापन दिनांक 1 फरवरी को जेम प्लेटफार्म  और इस से संबंधित समस्याओं की जानकारी  देने और उपस्थित उद्यमियों और कर्मचारियों को सर्टिफिकेट देने के साथ होगा