कक्षा 6 के नवीन सत्र 2025- 26 के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम हुआ आयोजित
नोएडा। सेक्टर 28 स्थित विश्व भारती पब्लिक विद्यालय ने शनिवार को कक्षा छह के नवीन सत्र 2025- 26 के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। नव प्रवेशित छात्रों के अभिभावको ने बड़े उत्साह के साथ इस सत्र में भाग लिया। प्रधानाचार्या वीरा पाण्डेय जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विद्यालय के विस्तृत बुनियादी ढांचे से नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों के अभिभावको का परिचय करवाया।

बहुत ही सुंदर शब्दों से वीरा पाण्डेय ने अभिभावकों को बताया कि जिस प्रकार एक पौधें को बड़े होने के लिए पानी, धूप आदि सब चीजों की आवश्यकता होती है ठीक उसी प्रकार अभिभावकों को भी पूरा सहयोग करना होगा ताकि विद्यार्थियों का संपूर्ण विकास हो। विद्यालय द्वारा पाठयक्रम, शैक्षिक और सह - शैक्षिक गतिविधियों की प्रस्तावना करवाई गईं। हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक ज्ञान, विज्ञान, गणित आदि सभी विषयों को गतिविधियों के माध्यम से प्रदर्शित कर प्रस्तुत किया गया जो कि शिक्षा की नवीन तकनीक जिसमें विद्यार्थियों को विषय में क्रियाकलाप द्वारा समझाकर विषय को रोचक बनाने की तकनीक का प्रयोग किया गया जो अभिभावको के लिए एक अलग अनुभव रहा।

साथ ही छात्रों ने नौ रसों से सम्मिलित कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिविन्यास कार्यक्रम की शोभा बड़ाई। अभिभावकों को पुस्तकालय, सुरक्षा, परिवहन और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। कक्षा छठी के सभी विषयों के अध्यापको से परिचय करवाया गया। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन अभिभावकों की सराहना का साथ संपन्न हुआ।


