आईएमएस में प्रतिभा 2021 का आयोजन

आईएमएस में प्रतिभा 2021 का आयोजन

नोएडा।PNI News। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा ने ऑनलाइन मीडिया फेस्टिवल  प्रतिभा 2021 आयोजन किया। मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि अभिनेत्री अनारा गुप्ता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं कार्यक्रम के दौरान देश भर के 35 उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आईएमएस की डीन डॉ. मंजू गुप्ता ने कहा कि महामारी के इस कठिन समय में जितना स्वयं को सुरक्षित रखना जरूरी है, उतना ही  आवश्यक स्वयं को  क्रियात्मक और रचनात्मक रखना भी जरूरी है| वहीं अभिनेत्री अनारा गुप्ता ने कहा कि सकारात्मकता से ही हम मुश्किल घड़ी में बाधा पर विजय पा सकते हैं। जनसंचार के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपने विपरीत समय में इस प्रकार की प्रतिस्पर्धा का आयोजन इसके लिए बधाई के पात्र हैं।

वहीं जनसंचार विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. श्रद्धा पुरोहित ने कहा कि प्रतिभा 2021 में देशभर के 35 उच्च शिक्षण संस्थानों के 150 से अधिक छात्रों ने ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा लिया। जिसमें छात्रों के लिए पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी, कैप्शन लेखन, एड-मेड शो, पीस टू कैमरा, आरजे हंट एवं रैप प्रतिस्पर्धा रखी गई। वहीं कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि अनारा गुप्ता और स्पेशल गेस्ट डॉ.परीन सोमानी आज के प्रतिस्पर्धा के विजेता की घोषणा की।