शिवमूरत राजभर हत्याकांड के बाद पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे कैबिनेट मंत्री
गाजीपुर। शनिवार की देर शाम मरदह ब्लाक के बसपुर गांव पहुंचें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और गोली से हमले में मृत शिवमूरत राजभर के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया और पुलिस प्रशासन से दो अभियुक्तों के गिरफ्तार करने पर कहा कि जल्द से जल्द शेष हमलावरों को भी प्रशासन चिन्हित कर गिरफ्तार करें।
इस मौके पर अनिल राजभर ने कहा कि जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है मैंने पीड़ित परिवार को पूरी तरह से आश्वस्त किया है कि सरकार उनके साथ है और कानून उनके साथ हैं आज ही पुलिस ने संतोषजनक कार्यवाही करते हुए कुछ अपराधियों के गिरफ्तारी को सुनिश्चित किया है पुलिस और भी तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेजने का काम करेगी हम चाहते हैं कि गांव के सम्मानित और सामाजिक वृद्ध जनों से प्रशासन के जांच में सहयोग करें दुष्प्रचार पर रोक लगाएं ताकि प्रशासन को कार्रवाई करने में कहीं भी किसी प्रकार का समस्या ना हो आज किसी की जान गई है किसी का परिवार उजड़ा है किसी के बुढ़ापे का सहारा गया है हम सब लोगों का यह कर्तव्य बनता है कि इस तरह के घटना को अंजाम देने वालों को जेल से बाहर ना आए इसके लिए एकजुट होकर पीड़ित के परिजनों का मदद करें।

हत्याकांड के बाद पोस्टमार्टम हाउस से शव को घर लाने की मांग को लेकर कुछ युवाओं ने वाराणसी गोरखपुर फोरलेन को अवरुद्ध किया था जिस पर पुलिस द्वारा 17 नामजद और 120 लोगों के ऊपर अज्ञात मुकदमा दर्ज किया था इस प्रश्न पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रशासन के सामने कभी-कभी मजबूरियां होती हैं कानून को अपने हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है फोरलेन ही क्यों ग्रामीण सड़कों पर भी जाम जैसी स्थिति पैदा होने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है फिर भी हम प्रशासनिक अधिकारी से बात करेंगे जिन लोगों की उपस्थिति वीडियो फुटेज में मौजूद नहीं होगी या वह इस मौके पर मौजूद नहीं रहे और फिर

भी उनके ऊपर कार्यवाही की जा रही है तो उनको बचाया जाए प्रयास करेंगे वही मृतक शिवकुमार राजभर के पिता विंध्याचल राजभर ने कहा कि मेरे पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई हत्यारोपी कौन थे पुलिस ने पिता पुत्र को हत्या आरोपी बनाते हुए जेल भेजा है उनको हम कैसे मान लें पुलिस को चाहिए कि मेरे बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर जो मित्र थे उनसे पूछताछ करें और उनके आधार पर गिरफ्तारी सुनिश्चित करें मेरे निर्दोष बेटे को हत्यारों ने मार डाला लेकिन कानून पर विश्वास है पुलिस प्रशासन कार्यवाही में लोगों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी सजा दे यही मांग करते हैं इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के राजेश भारद्वाज ,गुड्डू राजभर ,योगेंद्र शर्मा ,प्रवीण पटवा ,काशी पहलवान सहीत क्षेत्रीय ग्रामीण और कासिमाबाद उप जिलाधिकारी राजेश कुमार प्रसाद, मरदह थानाध्यक्ष मय फोर्स मौजूद रहे।


