गांधी जयंती के अवसर पर पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी ने चलाया सफाई अभियान
नोएडा। 2 अक्तूबर 2023 राष्ट्रपिता महात्मा गंधीजी की 154 वीं जयंती पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी के रेज़िडनेट्स ने फैसिलिटी और हाउसकीपिंग टीम के साथ मिलकर सफ़ाई अभियान चला कर सोसाइटी के सामने वाले पार्क की सफ़ाई की।
स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत सोसाइटी रेज़ीडेंट्स विवेक दीक्षित , गौरव अग्रवाल , इंद्रपाल सिंह , प्रवीण त्यागी, लोकेश कुमार , राहुल भाटी , प्रदीप रावत और अन्य निवासियों ने फैसिलिटी टीम ओम दत्ता शर्मा और हितेश नगर के साथ मिलकर इस अभियान की शुरुआत की। सोसाइटी निवासी विवेक दीक्षित व अन्य निवासी जो सोसाइटी व समाज के हितों के लिए सदैव सामाजिक कार्यों मैं अपना योगदान देते है और स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान को बहुत आवश्यक बताते है ताकि हम सभी सामाजिक , शारीरिक व मानसिक स्वच्छता बनाये रखें और सदैव देश की प्रगति मैं अपना योगदान देते रहें।


