परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का हुआ आनंद भवन में स्वागत
गाजीपुर। जनपद में किसी बड़े नेता का आगमन हो और वह आनंद भवन ना जाए एहसान नामुमकिन माना जाता है एक समय में आनंद भवन अपने आप में पहचान हुआ करता था आज उसी पहचान को एक और कड़ी मिली जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश दयाशंकर सिंह परिवहन मंत्री बनने के बाद प्रथम गाजीपुर

जनपद आगमन पर भाजपा नेता आनंद कुमार सिंह एवं उनके पुत्र युवा भाजपा नेता आदित्य सिंह के आनंद भवन आवास पर पहुंचे। इस मौके पर परिवहन मंत्री का भाजपा नेता आनंद सिंह और उनके पुत्र युवा भाजपा नेता आदित्य सिंह के द्वारा भागवत गीता देकर सम्मान भी किया गया ।परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि हमसे भाजपा नेता आनंद सिंह का पुराना संबंध है जब वह लखनऊ विश्वविद्यालय एलएलबी के छात्र थे तब हम उनके बैचमेट थे जनपद में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का आगमन और उनका आनंद भवन जाना लोगों में चर्चा का विषय बना रहा कुछ लोगों ने बताया कि आनंद भवन बीजेपी के लिए गाजीपुर में किसी शुभ संदेश से कम नहीं है।


