सौहरखा गांव में 'मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय' का रास्ता साफ
नोएडा: सेक्टर-117 से लगे हुए सौहरखा गांव में 'मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय' का रास्ता साफ; ACEO वन्दना त्रिपाठी ने दिया निःशुल्क भूमि हस्तांतरण का आश्वासन।
सौहरखा गाँव व आस-पास के क्षेत्र के लिए शिक्षा के क्षेत्र में आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गाँव में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण और अन्य विकास कार्यों को लेकर आज मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए सौहरखा गाँव व आस-पास के संभ्रांत लोगो के एक प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) वन्दना त्रिपाठी जी व OSD एम पी सिंह जी से मुलाकात की।
मुलाकात के मुख्य बिंदु:
भूमि हस्तांतरण पर मुहर: प्रतिनिधिमंडल ने ACEO के समक्ष अपनी मांग प्रमुखता से रखी कि शासन और विधायक पंकज सिंह जी के प्रयासों के बावजूद प्राधिकरण स्तर पर भूमि का मामला लंबित है। इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए ACEO वन्दना त्रिपाठी जी व OSD एम.पी जी ने स्पष्ट आश्वासन दिया कि जल्द ही बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को विद्यालय निर्माण हेतु निःशुल्क भूमि हस्तांतरित कर दी जाएगी।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल सेक्टर-117 के अध्यक्ष एडo कोसिंदर यादव कहा कि गांव सौहरखा व आस-पास के क्षेत्र में एक बहुत बडा तबका ऐसा है जो सरकारी स्कूल ना होने की वजह से शिक्षा से वंचित से वंचित है, आस-पास में सरकारी स्कूल ना होने की वजह से विशेषकर निम्न वर्ग की नई पीढी को सही दिशा नही मिल पा रही हैl
नोएडा विधायक पंकज सिंह ने इस मांग को मुख्यमंत्री तक पहुँचाया था और आज प्राधिकरण के आश्वासन से गाँव व आस-पास के बच्चों के लिए 12वीं तक की बेहतर शिक्षा का सपना साकार होने जा रहा है।"पूर्व में इस विषय को लेकर हुई मीटिंग के निर्णय अनुसार आज बडी संख्या में प्रतिनिधिमंडल के लोग प्राधिकरण कार्यालय पहुँचे थे, सभी ने एक स्वर में कहा कि अब वे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक भूमि का भौतिक कब्जा शिक्षा विभाग को नहीं मिल जाता। ACEO के इस आश्वासन के बाद आस-पास के लोगो में हर्ष का माहौल है।
प्रतिनिधिमंडल में सेक्टर-117 के अध्यक्ष एडo कौसिन्दर यादव, परविंदर यादव, रवि यादव सहित गाँव के अनेक गणमान्य व्यक्ति और युवा साथी उपस्थित रहे।


