भारत में वर्ल्डमार्क और बिंज सेंट्रल में अनुभव करें लंदन-स्टाइल क्रिसमस का जादू

भारत में वर्ल्डमार्क और बिंज सेंट्रल में अनुभव करें लंदन-स्टाइल क्रिसमस का जादू

Fhjkk

भारत में वर्ल्डमार्क और बिंज सेंट्रल में अनुभव करें लंदन-स्टाइल क्रिसमस का जादू

इस फेस्टिव सीजन में ब्रुकफील्ड प्रॉपर्टीज़ भारत में 'लंदन क्रिसमस' का जादुई अनुभव लेकर आ रहा है। 15 दिसंबर 2025 से वर्ल्डमार्क दिल्ली (एयरोसिटी) / गुरुग्राम और बिंज सेंट्रल, नोएडा में शानदार इंस्टॉलेशन्स और विशेष तौर पर तैयार कार्यक्रमों के साथ क्रिसमस का जश्न मनाया जाएगा।

वर्ल्डमार्क गुरुग्राम में पानी के ऊपर बना 70 फीट लंबा लंदन ब्रिज इंस्टॉलेशन, 25 फीट ऊंचा क्रिसमस ट्री और लंदन थीम पर आधारित खूबसूरत सजावट मुख्य आकर्षण होंगे। वहीं, वर्ल्डमार्क दिल्ली (एयरोसिटी) में पिकाडिली सर्कस से प्रेरित इंस्टॉलेशन, प्रतिष्ठित डबल-डेकर बस और विक्टोरियन युग की भव्य सजावट देखने को मिलेगी। इसके साथ ही, बिंज सेंट्रल, नोएडा को विशेष फेस्टिव डेकोर, रोमांचक एक्टिविटीज़ और एंटरटेनमेंट से भरपूर अनुभवों के साथ एक जीवंत 'क्रिसमस हब' में बदला जाएगा।

इन तीनों जगहों पर आने वाले मेहमान लेटर्स टू सांता, सांता परेड, DIY वर्कशॉप्स, फेस्टिव फ्ली मार्केट्स और क्रिसमस कैरोल्स का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही यहां के रेस्टोरेंट्स में खास विंटर मेन्यू भी पेश किया जाएगा। इस पूरे अनुभव को परिवार, दोस्तों और फेस्टिव आउटिंग के लिए एक ग्लोबल हॉलिडे ट्रिप के रूप में डिजाइन किया गया है।

मुख्य आकर्षण:
• लंदन थीम सेलिब्रेशन: गुरुग्राम, एयरोसिटी और नोएडा की अलग-अलग लोकेशंस पर खास लंदन थीम पर आधारित आयोजन।
• पारिवारिक मनोरंजन: बच्चों और परिवारों के लिए फेस्टिव एक्टिविटीज़ और लाइव एंटरटेनमेंट।
• डाइनिंग और शॉपिंग: फेस्टिव फ्ली मार्केट्स और रेस्टोरेंट्स में खास विंटर डाइनिंग अनुभव।
• चेस प्रतियोगिता: रैपिड और ब्लिट्ज़ चेस प्रतियोगिता, जो इन उत्सवों में एक अनोखा और रोमांचक मोड़ जोड़ेगी।

स्थान: वर्ल्डमार्क  वर्ल्डमार्क दिल्ली और गुरुग्राम | (एयरोसिटी) | बिंज सेंट्रल, नोएडा 
समय: 15 दिसंबर 2025 से  31 दिसंबर 2025