हर बूंद मायने रखती है विषय पर हुआ पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन

हर बूंद मायने रखती है विषय पर हुआ पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन

नोएडा। सरला चोपड़ा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में गत सप्ताह कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए "हर बूंद मायने रखती है" विषय पर एक समाज विज्ञान विभाग द्वारा पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें यह समझाना था कि जल एक अमूल्य प्राकृतिक संसाधन है, जिसे बचाना हमारी जिम्मेदारी है।

इस गतिविधि में सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जल संरक्षण के विभिन्न पहलुओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

विद्यार्थियों ने सीखा कि किस प्रकार छोटे-छोटे प्रयासों से जल की बचत की जा सकती है, जैसे:

* नल को बंद रखना जब उसका उपयोग न हो।
* वर्षा के पानी को इकट्ठा करना और उसका पुनः उपयोग करना।
* लीक हो रहे नलों और पाइपों की मरम्मत करना।
* पौधों को पानी देने के लिए सही समय का चयन करना।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती उपासना शर्मा ने इन सीखी गई बातों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने और दूसरों को भी जल बचाने के लिए प्रेरित करने को कहा ।