राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर सरकारी स्कूलों में रख कार्यक्रम

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर सरकारी स्कूलों में रख कार्यक्रम

सीआईपीएल फाउंडेशन ने बच्चों को बांटी खेल वा पाठ्य सामग्री

सीआईपीएल फाउंडेशन ने बच्चों को नियमित विद्यालय आने को प्रोत्साहित किया 

नोएडा। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर सीआईपीएल फाउंडेशन ने सरकारी स्कूलों के बच्चों के साथ मिलकर कार्यक्रम का आयोजन किया। 
इस मौके पर नोएडा सेक्टर-138 स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच खेल एवं पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया गया।

सीआईपीएल फाउंडेशन ने कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों को खेल दिवस के मौक़े पर उनके जीवन में खेल की महत्ता एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने को लेकर प्रोत्साहित किया गया एवं खेल-खेल में बच्चों को कई सारी ज्ञान की बातें भी बताई गई ताकि बच्चे इसे अपनी जीवन में शामिल कर सकें एवं एक आदर्श नागरिक के रुप में स्वंय को विकसित कर सकें।

कार्यक्रम के अंत में कई बच्चों ने कविता पाठ में शामिल होकर इस कार्यक्रम के लिए सीआईपीएल फाउंडेशन को धन्यवाद दिया। 
समाप्त