आरडब्लूए 39 ने किया दीपावली मेले का आयोजन, उमड़ी भीड़
नोएडा। आरडब्लूए सैक्टर 39 द्वारा दिवाली मेले का आयोजन किया गया, मेला का आयोजन सेक्टर के मंदिर के सामने वाले क़्रीड़ा स्थल में बड़े स्तर पर किया गया।
मेले में 3000 से भी ज़्यादा नोएडावासियों ने मेले का आनंद लिया जिसमें सेक्टर में रहने वाले और बाहर के सेक्टर वाले के साथ साथ ओएनजेसी और बीसीएनएल सोसाइटी में रहने वालों लोगों ने भी बढ चढ कर इस मेले में भाग लिया।

शहर के गणमान्य अतिथियों में रविकान्त मिश्रा, नरेन्द्र चोपड़ा जनशक्ति सेवा समिति ने भी कार्यक्रम में आकर अपना महतपूर्ण समय दिया और गणमान्य व्यक्तियों में योगेंदेर शर्मा अध्यक्ष फ़ोनरवा, के के जैन जनरल सेक्रेटरी फोनरवा, पवन यादव , वरिष्ठ वाईस प्रेसिडेंट और नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों ने भी मेले की शोभा बढ़ाई।
दिवाली मेला के आयोजन का बहुत प्रशंसा मिली और श्री अशोक खन्ना प्रेसिडेंट, टी एस अरोड़ा , जनरल सेक्रेटरी, राहुल नैयर, वाईस प्रेसिडेंट दीपक वार्ष्णेय, अरुण गुप्ता, संदीप मल्होत्रा, बृजेश गोयल, पी पी अग्रवाल, पवन अग्रवाल और संजय गोयल, अजय भूटानी, शम्मी अरोरा आदि लोग उपस्थित रहे।


