रामलीला एक ऐसा मंच है, जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं: अनिल सिंह

रामलीला एक ऐसा मंच है, जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं: अनिल सिंह

नोएडा। श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा शुक्रवार को सेक्टर 46 के रामलीला मैदान में आयोजित दूसरे दिन की रामलीला का शुभारंभ नोएडा विधायक पंकज सिंह के बड़े भाई अनिल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहकर किया। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रामलीला एक ऐसा मंच है, जिसे हम पूरे परिवार के साथ एक साथ बैठकर देख सकते हैं, इससे बच्चों को भी कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है, इसलिए रामलीला में अपने साथ बच्चों को भी अवश्य लेकर आए, ताकि हम अपनी पुरानी परंपरा को कायम रख सके।

दूसरे दिन की रामलीला में राम जन्म जन्म महोत्सव बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया गया ,नन्हे कलाकार द्वारा भगवान राम जी का रोल किया, जिसे देखकर रामलीला देखने आए लोगों ने सराहना की। 
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अमित त्यागी, धर्मेंद्र चौहान, महेश अवाना, कार्तिक मिश्रा, राम अवतार सिंह, मदन शर्मा मौजूद रहे।

लीला वाचक पंडित कृष्ण स्वामी ने श्री राम जन्म, वशिष्ठ जी द्वारा नामकरण तथा बाल लीला और विश्वामित्र आगमन तथा ताड़का वध और शुभांशु वध की लीला का विस्तार से वर्णन किया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने आए हुए मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए उन्हें सम्मानित किया। सती रामलीला देखने आए लोगों का भी आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर आयोजक समिति के के चेयरमैन मनोज अग्रवाल सीएमडी प्रिया गोल्ड, वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन , वाइस चेयरमैन पूनम सिंह, अध्यक्ष विपिन अग्रवाल , महासचिव गिर्राज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार सिंघल, पंडित कृष्णा स्वामी, संजय गोयल, आलोक गुप्ता , गौरव कुमार यादव, रामवीर यादव , अशोक गोयल, विकास बंसल , संदीप अग्रवाल,  कुलदीप गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल,CA मनोज अग्रवाल,अनुज गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अभिषेक जैन, प्रदीप गुप्ता,  पीयूष द्विवेदी, शरद कुमार सिंह, CA राजीव जैन, राहुल गुप्ता ,  तेजेंद्र मलिक, सौरभ अग्रवाल, रोहिणी नगर, डॉक्टर  मनोज अग्रवाल का रामलीला में विशेष सहयोग चल रहा है ।

इस अवसर पर डॉक्टर एसपी जैन, नरेश कुछल, सुनील गुप्ता, सुशील सिंघल, महेश गुप्ता इंदिरापुरम, राकेश सिंगला, जगनेश भारद्वाज , योगेंद्र शर्मा वीरेंद्र गर्ग, महेश चंद्र अग्रवाल, वीके राणा,  मूलचंद गुप्ता, सौरभ गोविल, कुलदीप कटियार, राजीव कपूर, सुमित शर्मा, संजीव अग्रवाल, शंकर मोदी ,सुनील जैन , वीके गुप्ता ,  राकेश गुप्ता , गौरव मित्तल, सौरव मित्तल , असीम जगिया, सत्येंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।