श्रीजी गौ सदन में मनाया गया गणतंत्र दिवस महोत्सव
नोएडा सेक्टर- 94 में स्थित श्रीजी गौ सदन में 26 जनवरी 2023 को देश का 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यकारिणी के सदस्यों ने गौशाला में ध्वजारोहण किया एंव गौशाला में कार्यरत कर्मचारियों को कंबल वितरित किए।

श्रीजी गौ सदन के अध्यक्ष एनके अग्रवाल ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि, हमें गर्व है हमारे देश ने पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। और यह पहचान है आपसी एकता, सौहार्द्र, विश्वास और प्यार की। वहीं श्रीजी गौ सदन के मीडिया प्रभारी राजीव गोयल ने कहा की विश्व में सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में इतिहास के पन्नों में दर्ज हमारा भारत देश विभिन्न संस्कृतियों को अपने अंदर संजोए हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ सालों में देश ने जिस तेजी के साथ अपने आप को मजबूत करने के साथ विभिन्न पायदानों पर मजबूत किया है। यह सिर्फ हमारे सुनहरे लोकतंत्र की वजह से ही कामयाब हो पाया है। इसलिए हमें भारत के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए अपने आने वाली पीढ़ी को भी अपने गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराने की जरूरत है। जिससे हमारा देश विश्व में और अधिक ऊंचाइयों पर पहुंच सके।

74वें गणतंत्र दिवस पर श्रीजी गौ सदन के महासचिव विकास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, महेश बाबू गुप्ता, वी के गुप्ता , अनिल भूषण, मुकेश गर्ग व कार्यकारिणी सदस्यों के साथ ही नोएडा के कई समाजसेवी और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


