दिल्ली विश्वविद्यालय में स्किल डेवलपमेंट सर्टिफिकेट पाठयकर्मों में दाखिले शुरू

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्किल डेवलपमेंट सर्टिफिकेट पाठयकर्मों में दाखिले शुरू

दिल्ली।PNI News। छात्रों के बीच बहु-चर्चित विषय, “ऑफलाइन अध्ययन” को लेकर पिछले हफ्ते दिल्ली विश्वविद्यालय ने रेगुलर और ओपन लर्निंग की कक्षाओ को “ऑफलाइन” करने का निर्णय लिया था। डीयू के कॉलेज परिसरओं में कक्षाएं 17 फ़रवरी 2022 से शुरू करी गई और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एस.ओ.एल) में 28 फ़रवरी 2022 से शुरू होंगी।

एस.ओ.एल प्रिंसिपल, उमा शंकर पाण्डेय ने बताया की “काफी छात्रों को पिछले वर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय के ओपन लर्निंग परिसर (सी.ओ.एल) के द्वारा संचालित शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट कॉर्सेस में दाखिला नहीं ले सके थे। ऑफलाइन कक्षाओं के साथ-साथ अब सभी छात्र-छात्राएं डीयू के 24 से भी ज्यादा सर्टिफिकेट कोर्सेज में आवेदन कर सकते हैं जो अन्य बारहवीं पास भी कर सकते हैं।” सभी पाठ्यकर्मों में प्रैक्टिकल अध्ययन के लिए निजी संस्थानो का सहयोग है जिसमे बर्ड अकादेमी, आर.के.फिल्म्स एण्ड मीडिया अकादेमी, मेडिकल ट्रैन्स्क्रिप्शन फोरम, आर.के. अकैडमी ऑफ आर्ट एण्ड डिजाइन, आर.के.सी.एस.एम और एडिनबर्ग टेलफोर्ड कॉलेज (स्कॉटलैंड) भी शामिल है।

सर्टिफिकेट एवं कौशल विकास के विषयों में ऑफ-लाइन एवं ऑन-लाइन पाठ्यकर्मों की सूची निम्नलिखित है।

  • मास कम्यूनिकेशन
  • फिल्म निर्देशन और पटकथा
  • विडिओ एडिटिंग
  • ऐक्टिंग (अभिनय)
  • फैशन मौडलिंग
  • इन्टीरीअर डिजाइन
  • फाइन आर्ट्स, डिजिटल आर्ट्स
  • ग्राफिक डिज़ाइनिंग
  • एनिमेशन, मोशन ग्राफिक्स
  • फैशन डिजाइन, मर्चन्डाइज़िंग
  • डिजिटल मार्केटिंग
  • वेब डिज़ाइनिंग
  • एयर-फएर एण्ड टिकेटिंग
  • ट्रैवल एण्ड टुरिज़म
  • एयरपोर्ट मैनेजमेंट
  • कंप्युटराईज रेज़र्वैशन सिस्टम
  • स्टेनोग्राफी एण्ड आईटी स्किल्स
  • ई-अकाउंटिंग,ऑफिस ऑटोमैशन
  • फाइनैन्शल मार्केटस
  • पर्सनैलिटी डेवलपमेंट
  • डाटा साइंस एण्ड मशीन लर्निंग
  • एथिकल हैकिंग एण्ड साइबर सिक्युरिटी
  • फोटोग्राफी
  • ईवेंट मैनेजमेंट
  • रेडियो जोकी , टीवी जर्नलिज़म
  • मेडिकल ट्रांसक्रीपक्षण

पाठ्यकर्मों की जानकारी और आवेदन फॉर्म वेबसाईट col.du.ac.in पर उपलब्ध है। जानकारी के लिए दिल्ली के केशवपुरम मेट्रो के नजदीक स्थित कॅम्पस ऑफ ओपन लीनिंग (सी.ओ.एल) में जाकर भी ली जा सकती है या फिर हेल्पलाइन नम्बर 011-27181469, +91-9255587177, +91-9312237583 पर WhatsApp करके भी ली जा सकती है।

आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है जिसकी अंतिम तारीख 25-मार्च-2022 रखी गई है। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन है और डाक द्वारा भी करी जा सकती है।