दिल्ली कॉमिक कॉन 2022 में रिवर कॉमिक्स ने धूम मचायी
नई दिल्ली: गोविंदपुरी स्थित एनएसआईसी ग्राउंड में,तीन दिवसीय सबसे बड़े पॉप -संस्कृति उत्सव में,रिवर काॅमिक्स ने दिल्ली कॉमिक कॉन 2022 में, जबरदस्त धूम मचाकर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया। रिवर काॅमिक्स देश का पहला एकमात्र मोशन ग्राफिक्स ऐप है।जिसमें वाॅयस ओवर व संगीत भी है।उक्त स्टाॅल पर दर्शको के लिए मोशन ग्राफ़िक्स,फन गेम्स,मर्चेनडाइज़ व काफी चीजें बताई गई, साथ ही रोमांचक उपहार और पुरस्कार भी दिए गएं। रिवर कॉमिक्स का बॉम्बे लोकल द्वारा एक प्रसिद्ध हिप-हॉप ग्रुप के कलाकारों ग्रेविटी, शेक्सपियर,फरहान खान और बीटबॉकसर्स,डी-साइफर व बीट रॉ ने शानदार प्रस्तुति दी।मिस्टर जापान एम. ठाकर,रिवर कॉमिक्स के सीईओ व संस्थापक ने हमें बताया कि उन्हें ख़ुशी है कि हम ‘दिलवालों की दिल्ली’ के लोगों का दिल जीत सके।दर्शको के सहयोग ने उन्हें एप्लीकेशन और उसके प्रशंसकों के लिए एक विशेष थीम गीत की रचना कराई और निर्माण करने में मदद की।हमने अपनी दो नई श्रृंखला, बारकोडा और वीनस ऑन अर्थ का विश्व प्रीमियर भी किया था और दर्शकों कीअद्धुत प्रतिक्रिया मिली। वर्तमान में हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध हैं और जल्द ही कई भाषाओं में भी उपलब्ध होंगे।रिवर कॉमिक्स एक अभिनव मनोरंजन कंपनी है,जो कॉमिक अनुभव के साथ धवनि,गति सुविधाओं व लुभावनी कला के साथ ऑनलाइन कॉमिक्स का ख़ज़ाना लाती है।ऐप मूल कहानियों,भारतीय व विश्व इतिहास,तथा सांस्कृतिक-आधारित सामग्री प्रदान करता है।उक्त ऐप की वार्षिक सदस्यता 299 रूपये है।भाषा चयन,लोकप्रियता के साथ रिवर कॉमिक्स युवा दर्शकों व सभी जनसांख्यिकी के कट्टर कॉमिक्स प्रशंसकों के लिए भी एक आदर्श मंच है।सीनियर पीआरओ अमित कुमार ने मीडिया कर्मियों व आयोजकों व संयोजकों व गणमान्य दर्शकों का आभार व्यक्त किया।


