हर साल की तरह मनाया गया साईं झूलेलाल मूर्ति स्थापना दिवस
नोएडा। नोएडा सिन्धी वेलफेयर एसोसिएशन ने हर साल की तरह साईं झूलेलाल मूर्ति स्थापना दिवस 26 जनवरी 2025 को सेक्टर 18 शिव मंदिर नोएडा में बहुत धूमधाम से मनाया । बड़ी तादात में श्रद्धालुओं मुख्यतः श्रीमती चित्रा सहजवानी , रीता खानचंदानी, जूही ठाकुर , शोभा मेंघानी , श्री नरेश जोतवानी ने ईष्ट देव साईं झूलेलाल के भजन एवं देश प्रेम के गीत गाकर कार्यक्रम को मनोरंजक बनाया।

कार्यक्रम में साईं झूलेलाल जी की मूर्तियों एवं सिंघी भाषा की पुस्तकों का वितरण किया गया। दिल्ली एवं ग़ाज़ियाबाद से आए अथितियों का स्वागत किया गया।

सिंधी वेलफेयर एसोसिएशन की प्रेसिडेंट श्रीमति चित्रा सहज्वानी ने बताया कि यह भव्य प्रोग्राम एसोसिएशन के सेक्रेटरी प्रेम प्रकाश मेंघानी जर्नल सेक्रेटरी, नामदेव रूपवनी, कोषाध्यक्ष शंकर लाल कालरा एवं समस्त टीम के सहयोग से संभव हो पाया। उन्होंने हीरानंद मंन्घानी को भंडारा आयोजित करने हेतु विशेष धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के फाउंडर डा मुरली धर भावनानी एवं हीरा लाल वाधवानी, दीपक रामवानी, घनश्याम देवनानी, हरीश निहलानी, एन के मनसुखानी, अरुण कुमार डॉ हरि कृष्ण सहज्वानी, गोबिंद भारानी, मोहिनी कुमार, प्राची श्रीमती कवलानी, हरीश थकवानी श्री जी जी भागचंदानी, अजवानी का आभार प्रकट किया गया।


