सैनिटाइजर मैन निशांत सिंह हुए सम्मानित

सैनिटाइजर मैन निशांत सिंह हुए सम्मानित

गाजीपुर । शेनेटाइजर मैन के नाम से प्रसिद्धि पा चुके निशान्त सिंह जिनका नाम पद्मश्री में नॉमिनेट भी 2022 में हो चुका था, प्रदेश स्तर पर काफी इनके कार्यो की सराहना हो चुकी है। आपदा काल कोविड-19 कि महामारी में खुद अपने हाथों से निशान्त सिंह ने 5 लाख से ज्यादा आबादी को अनवरत 135 दिनों तक बिना किसी से एक रुपया पैसा लिए शेनेटाइजेशन का कार्य और जरूरतमंद लोगों को राशन लन्च पैकेट,शेनेटाइजर, दवाएं, और कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए गांव- गांव घूमकर लोगो को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया।इनके सराहनीय कार्य को देखते हुए, संयुक्त निदेशक अभियोजन गाजीपुर  दिलीप श्रीवास्तव ने 07-09-2022 को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया और 09-09-2022 को न्यायपीठ बाल कल्याण समिति गाजीपुर किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा(9)के तहत शसक्त प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। निशांत सिंह के सम्मानित होने की खबर मिलते ही उनके पीर परिचितों में खुशी की लहर दौड़ पङी।