समाज सहायता उपक्रम के अंतर्गत सनातन ने गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल में किया अल्पाहार वितरित
फरीदाबाद। समाज सहायता और उत्थान हेतु कार्यरत सनातन संस्था समाजहित में सामूहिक मंदिर स्वच्छता, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, अन्नदान, गरीबों को कपडे और बहियों का वितरण, बाढ़ पीड़ितों की सहायता, वृक्षारोपण, आदि का आयोजन करती है ।
इसी शृंखला में समाज सहायता उपक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 20 जून को सनातन संस्था की ओर से गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल सेक्टर 29 फरीदाबाद में अल्पाहार वितरण का उपक्रम किया गया । इस उपक्रम द्वारा संस्था की कार्यकर्ता सरोज गुप्ता द्वारा स्कूल के 60 बच्चों को अल्पाहार का वितरण किया गया जिससे बच्चो को बहुत अच्छा लगा । बच्चों ने अनुशासन में रहकर इस उपक्रम में सहभाग लिया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रमा रानी जी के उत्साही सहभाग के कारण यह सेवा संपन्न हो पाई।
संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए रमा रानी ने आभार व्यक्त किया तथा आगे भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने हेतु अपनी इच्छा व्यक्त की। इस सेवा में श्रीमती सरोज गुप्ता व श्रीमति सीमा शर्मा, जीवन शर्मा जी ने सहभाग लिया।


