सहकारी समिति से यूरिया नदारद, अधिकारी मस्त किसान पस्त
गाजीपुर

बिरनो ब्लाक अंतर्गत सहकारी समिति आराजी ओड़ासन व सहकारी संघ भड़सर पर यूरिया खाद नदारद होने से किसान परेशान है जबकि बारिश के बाद धान की फसल के लिए यूरिया खाद की अति आवश्यकता होती है ऐसे में खाद नहीं मिलने से फसलों के प्रभावित होने का डर किसानों को सता रहा है अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी सहकारी समितियों पर यूरिया नहीं भेजा जा रहा परेशान हाल कि किसान प्राइवेट दुकानदारों के यहां से उचित दर पर यूरिया खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं सहकारी समितियों पर खाद ना होने से वह फसलों में इसका प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं जबकि तयशुदा समय पर धान की फसल में यूरिया डालना जरूरी है इसको लेकर किसान काफी चिंतित है नाम न छापने की शर्त पर मिडिया से बातचीत में सचिव ने बताया कि ए आर के द्वारा जिले में आवंटन के नाम पर बड़ा खेल खेला जाता है इसी संबंध में पि एन आइ संवाददाता ने किसानों की समस्या को लेकर ए आर समिति को फोन से वार्ता किया तो बताया गया कि भड़सर संघ पर यूरिया खाद नहीं भेजूंगा जबकि यूरिया खाद के लिए क्षेत्र के किसान काफी परेशान नजर आ रहे हैं पांडेपुर बिठौरा गांव के किसान बृजेश सिंह ने बताया कि धान की फसल में यूरिया खाद डालने के लिए समिति का एक सप्ताह से चक्कर लगा रहा हूं वही भड़सर गांव के प्रमोद सिंह द्वारा बताया गया कि खाद के लिए संघ के सचिव को फोन किया जाता है सचिव फोन उठाना मुनासिब नहीं समझते हैं वही संदीप सिंह किसान के द्वारा बताया गया कि कई बार उच्चाधिकारियों को शिकायत के बावजूद भी समितियों पर खाद नहीं भेजते हैं जिससे किसानों को प्राइवेट दुकानों से महंगे दामों पर यूरिया खाद लेना पड़ रहा है जिससे आर्थिक स्थिति खराब हो रही है


