यात्रीगण कृपया ध्यान दें ,सुहेलदेव एक्सप्रेस की एक खबर

यात्रीगण कृपया ध्यान दें ,सुहेलदेव एक्सप्रेस की एक खबर

वाराणसी।  रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु गाड़ी सं. 22419/22420 गाजीपुर सिटी–आनंद विहार टर्मिनल-गाजीपुर सिटी  सुहेलदेव एक्सप्रेस को औड़िहार –जौनपुर रेल खण्ड पर पड़ने वाले डोभी रेलवे स्टेशन पर छह माह के लिए प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का ठहराव 14 सितम्बर 2022 से अगली सूचना तक दिया जा रहा है ।

इस क्रम में गाड़ी संख्या-22419 गाजीपुर सिटी–आनंद विहार टर्मिनल अप सुहैलदेव एक्सप्रेस दिनांक-14.09.2022 से डोभी रेलवे स्टेशन पर 18:18 बजे पहुँचकर 18:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल के लिए प्रस्थान करेगी  तथा 22420 आनंद विहार टर्मिनल-गाजीपुर सिटी  डाउन सुहैलदेव एक्सप्रेस डोभी रेलवे स्टेशन पर 08:13 बजे पहुँचकर 08:15 बजे गाजीपुर सिटी के लिए प्रस्थान करेगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार की ओर से दी गई।